DC vs MI: मुंबई ने दूसरी बार जीता खिताब, सिवर-ब्रंट का ऑलराउंड प्रदर्शन

0

मुंबई: मुंबई ने जीता खिताब नेट सिवर ब्रंट के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ रन से हराकर फाइनल मैच जीत लिया। इसी के साथ मुंबई एक बार फिर महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीतने में कामयाब हुई। टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण का खिताबी मुकाबला शनिवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में दिल्ली निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 141 रन ही बना सकी। इस तरह मुंबई ने दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले हरमनप्रीत कौर की टीम ने दिल्ली को पहले संस्करण के फाइनल में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को उसके बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। टीम ने महज 44 के स्कोर पर चार विकेट गंवाए। कप्तान मेग लैनिंग 13 और शेफाली वर्मा सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद जेस जोनासन को अमेलिया कर ने यास्तिका भाटिया के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 13 रन बना सकीं। दिल्ली के लिए मारिजन कप ने सर्वाधिक 40 रनों की पारी खेली। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 30 रन बनाए। वहीं, एनाबेल सदरलैंड दो, सारा ब्राइस ने पांच, मिन्नू मणि ने चार रन बनाए। निकी प्रसाद 25 और श्री चरणी तीन रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई के लिए नेट सिवर ब्रंट ने तीन जबकि अमेलिया कर ने दो विकेट लिए। वहीं, शबनम इस्माइल, हीली मैथ्यूज और साइका इशाक को एक-एक सफलता मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हीली मैथ्यूज, नट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सजीवन सजना, अमेलिया कर, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, साइका इशाक।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेस जोनासेन, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिज़ैन कप्प, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, श्री चरणी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here