महिला टी20आई में दीप्ति शर्मा ने फिर मारी बाजी, थाइलैंड की खिलाड़ी से जारी नंबर-1 की जंग

0

नई दिल्ली : महिला एशिया कप 2026 में भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने टूर्नामेंट के शुरुआती दो मुकाबलों में ही छह विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी का दम दिखाया है। पहले मैच में थाइलैंड के खिलाफ तीन विकेट चटकाकर दीप्ति महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई थीं। हालांकि, थाइलैंड की थिपाचा पुत्थावोंग ने बाद में उन्हें पीछे छोड़कर नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया था। अब हांगकांग के खिलाफ तीन विकेट लेकर दीप्ति ने फिर से बढ़त हासिल कर ली है और महिला टी20आई में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं।

दीप्ति शर्मा और थाइलैंड की गेंदबाज के बीच रेस जारी है। दीप्ति ने अब तक अपने करियर में 151 टी20 इंटरनेशनल खेलते हुए 148 पारियों में 174 विकेट झटके हैं। जबकि थाइलैंड की पुत्थावोंग ने 110 मैचों की 107 पारियों में ही 173 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। दोनों के बीच मौजूदा एशिया कप में लगातार नंबर 1 की पेजिशन के लिए खींचतान जारी है। इस टूर्नामेंट में थाइलैंड की खिलाड़ी ने भी 3 मैचों में 5 विकेट झटके हैं।

महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टॉप 10 गेंदबाज
क्रम खिलाड़ी मैच पारी गेंदें ओवर मेडन रन विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत इकॉनमी स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट
1 दीप्ति शर्मा (भारत) 151 148 3187 531.1 14 3358 174 5/10 19.29 6.32 18.31 1 2
2 थिपाचा पुत्थावोंग (थाइलैंड) 110 107 2317 386.1 39 1588 173 5/3 9.17 4.11 13.39 6 3
3 हेनरीत इशिमवे (रवांडा) 134 128 2413 402.1 23 1796 164 5/6 10.95 4.46 14.71 7 2
4 सोफी एक्लेस्टोन
(इंग्लैंड)
113 112 2517 419.3 10 2532 154 4/18 16.44 6.03 16.34 2 0
5 कैरी चान (हॉन्गकॉन्ग) 116 115 2387 397.5 18 1794 153 5/4 11.72 4.50 15.60 3 4
6 ओनिचा कोम्फाचु (थाइलैंड) 142 129 2397 399.3 17 1801 153 5/18 11.77 4.50 15.66 5 1
7 मेगन शट (ऑस्ट्रेलिया) 126 125 2545 424.1 11 2713 152 5/15 17.84 6.39 16.74 4 1
8 कोनसिलेट अवेको (युगांडा) 122 121 2721 453.3 37 1780 145 4/6 12.27 3.92 18.76 2 0
9 निदा डार (पाकिस्तान) 160 152 3062 510.2 13 2910 144 5/21 20.20 5.70 21.26 1 1
10 सुलीपोर्न लामोई (थाइलैंड) 121 117 2336 389.2 20 1655 139 4/9 11.90 4.25 16.80 4 0
दीप्ति शर्मा ने फिर हासिल किया नंबर-1 का ताज

दीप्ति शर्मा महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। उनके नाम अब कुल 365 विकेट दर्ज हैं और वह इस सूची में नंबर-1 पर काबिज हैं। हाल ही में उन्होंने भारत की पूर्व दिग्गज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के 355 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की थी। महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी तीसरे, इंग्लैंड की नेट सीवर-ब्रंट चौथे और सोफी एक्लेस्टोन पांचवें स्थान पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here