दिल्ली कैपिटल्स की ओपनर शैफाली वर्मा ने घरेलू टूर्नामेंट में हैट्रिक लेकर मचा दिया कोहराम

0

नई दिल्ली: वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) को समाप्त हुए 48 घंटे का भी समय नहीं हुआ है और उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स की ओपनर शैफाली वर्मा ने घरेलू टूर्नामेंट में हैट्रिक लेकर कोहराम मचा दिया। शैफाली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की वुमेंस अंडर 23 वनडे ट्रॉफी में हरियाणा के लिए कर्नाटक के खिलाफ यह कीर्तिमान हासिल किया। भारतीय टीम से बाहर चल रहीं शैफाली के लिए डब्ल्यूपीएल 2025 काफी शानदार रहा। उन्होंने इस सीजन 300 से ज्यादा रन बनाए।

गुवाहाटी के एसीए क्रिकेट एडेकमी ग्राउंड पर वुमेंस अंडर 23 वनडे ट्रॉफी पहले प्री क्वार्टर फाइनल में हरियाणा ने 49.3 ओवर में 217 रन बनाए। शैफाली ने 44वें ओवर की 5वीं और छठी गेंद पर विकेट लिया। इसके बाद 46वें ओवर की पहली गेंद पर विकेट लिया। शैफाली ने सलोनी पी को दीया यादव के हाथों कैच कराया। उन्होंने 50 गेंद पर 30 रन बनाए।

“निकी प्रसाद कुछ खास नहीं कर पाईं”

इसके बाद सौम्य वर्मा को शैफाली वर्मा ने एलबीडब्ल्यू किया। वह गोल्डन डक हुईं। इसके बाद नमिता डीसूजा 1 रन बनाकर आउट हुईं। शैफाली ने उन्हें बोल्ड किया। शैफाली ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। डब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए ही खेलने वालीं निकी प्रसाद कुछ खास नहीं कर पाईं। कर्नाटक की कप्तान 12 रन ही बना पाईं। मिथिला विनोद ने 87 गेंद पर 90 रन की पारी खेली।

शैफाली वर्मा का प्रदर्शन

शैफाली वर्मा भारत के लिए टी20 खेलने वाली सबसे युवा महिला खिलाड़ी हैं। 21 साल की यह खिलाड़ी अक्टूबर 2024 के बाद से भारतीय टीम से बाहर हैं। उन्होंने भारत के लिए 5 टेस्ट की 10 पारियों में 567 रन बनाए। है। 29 वनडे की 29 पारियों में 644 रन बनाए हैं। 85 टी20 की 84 पारियों में 2045 रन बनाए हैं। टेस्ट और वनडे में 1-1 विकेट लिए हैं। टी20 में 10 विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here