देवदत्त पडीक्कल पीछे, 9 मैचों में 5 शतक के साथ अमन बने नंबर 1: विजय हजारे ट्रॉफी के टॉप 5 बैटर-बॉलर

0

नई दिल्ली : विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले सेमीफाइनल के बाद विदर्भ के बल्लेबाज अमन मोखाड़े सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्थान पर आ गए हैं। इससे पहले यह स्थान कर्नाटक के देवदत्त पडीक्कल के नाम था, लेकिन अमन ने पहले सेमीफाइनल में कर्नाटक के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर उन्हें दूसरे स्थान पर धकेल दिया।

अमन मोखाड़े ने बल्लेबाजी लिस्ट में देवदत्त पडीक्कल को पीछे किया

अमन मोखाड़े इस सीजन में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक खेले गए 9 मैचों की 9 पारियों में उन्होंने 5 शतक और एक अर्धशतक के साथ कुल 781 रन बनाए हैं। सेमीफाइनल मुकाबले में कर्नाटक के खिलाफ अमन ने 138 रन की शानदार पारी खेली, जिससे अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान दिया। इसी पारी के दम पर उन्होंने देवदत्त पडीक्कल को पीछे छोड़कर बल्लेबाजों की लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब देवदत्त दूसरे नंबर पर खिसक गए जिन्होंने 9 मैचों की 9 पारियों में 4 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 725 रन बनाए। चौथे नंबर पर अब ध्रुव जुरेल हैं जिन्होंने 7 मैचों की 7 पारियों में 558 रन बनाए थे। लिस्ट में तीसरे स्थान पर पंकज मान हैं जिन्होंने 7 मैचों की 6 पारियों में 558 रन ही बनाए हैं तो वहीं पांचवें स्थान पर ध्रुव शौरी हैं जिन्होंने 9 मैचों की 9 पारियों में 515 रन बनाए हैं।

पहले सेमीफाइनल के बाद टॉप 5 बैटर

खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
अमन मोखाड़े 9 9 781 97.62 111.57 82 17
देवदत्त पडीक्कल 9 9 725 90.62 98.24 71 21
ध्रुव जुरेल 7 7 558 93 122.91 53 18
पुखराज मान 7 6 558 93 107.31 52 13
ध्रुव शौरी 9 9 515 73.57 94.32 59 7
जीशान अंसारी हैं नंबर 1

पहले सेमीफाइनल तक अगर विजय हजारे के टॉप 5 गेंदबाजों की बात करें तो जीशान अंसारी 8 मैचों में 21 विकेट लेकर पहले स्थान पर हैं जबकि सत्यनारायण राजू के 7 मैचों में 21 विकेट हैं और वो दूसरे नंबर पर हैं। अंकुल पंवार तीसरे नंबर पर हैं जबकि प्रिंस यादव चौथे तो वहीं वासुकी कौशिक 5वें स्थान पर हैं।

पहले सेमीफाइनल के बाद टॉप 5 बॉलर
खिलाड़ी मैच ओवर बॉल विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
जीशान
अंसारी
8 75.0 450 21 16.52 347 2 0
सत्यनारायण राजू 7 66.5 401 21 16.00 336 1 1
अंकुर पंवार 8 70.5 425 19 21.79 414 0 1
प्रिंस यादव 8 67.1 403 18 19.28 347 0 0
वासुकी कौशिक 7 65.2 392 17 15.06 256 1 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here