नई दिल्ली : 39 साल के डेविड वार्नर ने बिग बैश लीग 2025-26 में अपना जलवा जारी रखा है। सिडनी थंडर की ओर से खेलते हुए उन्होंने सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ सीजन का अपना दूसरा शतक जड़ा। वार्नर ने शानदार नाबाद पारी खेली, और उनकी इस प्रदर्शन की बदौलत सिडनी थंडर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 189 रन का मजबूत स्कोर बनाया।
वार्नर ने 61 गेंदों में ठोका धमाकेदार शतक
डेविड वार्नर ने इस मैच में 65 गेंदों पर नाबाद 110 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 11 चौके भी जड़े। वार्नर ने अपना शतक इस दौरान 61 गेंदों पर पूरा किया और इस सीजन में ये उनका दूसरा शतक रहा साथ ही साथ ये इस टूर्नामेंट में उनका ओवरऑल तीसरा शतक रहा।
वार्नर ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया
डेविड वार्नर ने सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ जो शतक लगाया, वह उनके टी20 क्रिकेट करियर का 10वां शतक बन गया। इस उपलब्धि के साथ वह टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वार्नर ने इस दौरान विराट कोहली और रिली रोसो को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने अब तक टी20 प्रारूप में 9-9 शतक बनाए थे।
T20 इतिहास में सबसे ज्यादा शतक
क्रिस गेल – 22
बाबर आज़म – 11
डेविड वार्नर – 10
विराट कोहली – 9
राइली रूसो – 9
वार्नर ने टी20 शतकों में स्टीव स्मिथ की बराबरी की
वार्नर ने अपने बिग बैश लीग (BBL) करियर का तीसरा शतक पूरा किया और इस लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में नंबर एक पर बेन मैकडरमॉट और स्टीव स्मिथ के साथ बराबरी कर ली। इससे पहले इन दोनों खिलाड़ियों ने भी इस लीग में तीन-तीन शतक दर्ज किए थे।
बिग बैश लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर
3 – बेन मैकडरमॉट
3 – स्टीव स्मिथ
3 – डेविड वॉर्नर


