विकासखण्ड स्तरीय मुख्यमंत्री कप 2018

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में 16 वर्ष से कम आयु समूह के प्रतिभावान बालक/बालिका खिलाड़ियों की पहचान के लिये ब्लाॅक, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर युवा अभियान के अन्तर्गत ‘‘मुख्यमंत्री कप’’ का आयोजन किया जाना प्रस्तावित हैं। इसी तारतम्य में खेल और युवा कल्याण विभाग, जिला भोपाल द्वारा ‘‘मुख्यमंत्री कप’’ का आयोजन ब्लाॅक, जिला एवं संभाग स्तर पर किया जा रहा हैं। जिसके अन्तर्गतं भोपाल जिले में ब्लाॅक स्तर पर दि. 18 सितम्बर 2018 बैरसिया ब्लाॅक एवं दिनांक 20 सितम्बर 2018 को फन्दा ब्लाॅक की प्रतियोगितायें आयोजित की जावेगी। बैरसिया ब्लाॅक की प्रतियोगिता शा0 बालक हा0से0 स्कूल, बैरसिया एवं फन्दा ब्लाॅक की प्रतियोगिता टी0टी0 नगर स्टेडियम, भोपाल में आयोजित होगी।
इस प्रतियोगिता के अन्तर्गत कबड्डी, व्हालीबाॅल, एथेलेटिक्स (100मी, 200मी., 400मी. 1000मी. दौड. व शाॅटपुट, जेवलिन, लाॅगजम्प, हाईजम्प), फुटबाॅल, कुश्ती (बालक वर्ग मेंः 42,46,50,54,58,63,69,76,85,$85कि.ग्राम तथा बालिका वर्ग मेंः 38,40,43,46,49,52,56,60,65,$65कि.ग्रा.) तथा कराते (बालक वर्ग में: -52, -57, -63, -70, $70 व्यक्तिगत काता व बालिका वर्ग में: -47, -54, $54 व्यक्तिगत काता) खेलों की प्रतियोगितायें आयोजित की जावेगी।
‘‘मुख्यमंत्री कप’’ में 16 वर्ष से कम आयु समूह के बालक/बालिका खिलाड़ी सम्मिलित होगें। खिलाड़ी की आयु की गणना 31 दिसम्बर 2018 से की जावेगी। आयु का प्रत्येक प्रतियोगिता स्तर पर सत्यापन आवश्यक रूप से किया जाना अनिवार्य होगा, जोकि खिलाड़ी के मूलजन्म प्रमाण एवं अध्यनरत विद्यार्थियों के प्रमाणित बोर्ड परीक्षा की अंकसूची से मान्य होगी। आयु सत्यापन में त्रुटि पाये जाने पर खिलाड़ी को उस खेल विधा से निष्कासित कर दिया जावेगा। आवश्यकता होने पर खिलाड़ी की आयु का सत्यापन चिकित्सा परीक्षण कर भी किया जा सकता है। जिला स्तर में स्थानीय खेल निकाय, क्लब, विद्यालय, खेल संघो के खिलाड़ियों व खेल दलों के मध्य आयोजित होगी। ब्लाॅक से चयनित खिलाड़ियों को जिला, संभाग एवं राज्य स्तर की लीग प्रतियोगिता में क्रमशः सम्मिलित किया जावेगा। ‘‘मुख्यमंत्री कप’’ के आयोजन में सभी खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रवेश दिया जावेगा।
विकासखण्ड, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले एथेलेटिक्स, कबड्डी, व्हालीबाॅल, कुष्ती, कराते, फुटबाॅल दल में प्रत्येक खेल में बालक टीम के लिये प्रशिक्षक एवं बालिका टीम के लिये प्रशिक्षक, इस प्रकार कुल 02 आॅफिशियल्स होगंे।
  व्यक्तिगत खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी ही आगे की प्रतियोगिता में सम्मिलित होगा। एक खिलाड़ी एक ही स्पर्धा (इवेंट) में भी भाग ले सकेगा। ‘‘मुख्यमंत्री कप’’ में सम्मिलित होने हेतु खिलाड़ियों को विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होना अनिवार्य होगा। विकासखण्ड स्तर पर न सम्मिलित होने वाले खिलाड़ियों को जिला, संभाग व राज्य स्तर पर सीधे सम्मिलित नहीं किया जावेगा। इसलिये आवश्यक हैं कि खिलाड़ी की प्रथम प्रतियोगिता विकासखण्ड स्तर पर ही प्रविष्टि अनिवार्य रूप से की जावेगी।
जिला खेल  और युवा कल्याण अधिकारी, भोपाल  जोस चाको ने बताया कि बैरसिया ब्लाॅक की शा0 बालक हा0से0 स्कूल, बैरसिया में क्रमशः 18 सितम्बर 2018 एवं फन्दा ब्लाॅक की प्रतियोगिता टी0टी0 नगर स्टेडियम, भोपाल में दिनांक 20 सितम्बर 2018 को आयोजित होगी।
प्रत्येक खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से पूर्व पंजीयन कराना अनिवार्य हैं खिलाड़ियों को कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, जिला भोपाल से प्राप्त पंजीयन फार्म, पासपोर्ट फोटो व आवश्यक दस्तावेजों के साथ भरना अनिवार्य होगा। विस्तृत जानकारी के लिये कार्यालयीन समय में कार्यालय में या दूरभाष क्रं. 2550453 पर सम्पर्क किया जा सकता हैं। व आवेदन फार्म कार्यालय से प्राप्त कर जमा किये जा सकते हैं।