राजा अली ट्रॅफी: भारतीय स्टेट बैंक ओपन ग्रुप के फाइनल में
भोपाल | राजेंद्र चौहान (70) के अर्धशतक से डीजीपी इलेवन ने एमपीसीएस को 89 रन से हराकर राजा अली स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के विभागीय वर्ग का खिताब अपने नाम किया। वहीं एसबीआई ने सेंट माइकल को चार विकेट से हराकर ओपन वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। बाबे अाली मैदान पर डीजीपी ने छह विकेट पर 213 रन का पहाड़ खड़ा किया। विजय सिंह ने 67 रन बनाए। जवाब में एमपीसीएस 20 ओवर में सात विकेट पर 124 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में सेंट माइकल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 159 रन बनाए। जुबेर रज़ा ने 40 रन व अरबाज कुरैशी ने 37 रन का योगदान दिया। योगेश ने चार विकेट और ज्योतिप्रकाश त्यागी ने दो विकेट चटकाए। जवाब में एसबीआई ने 19.4 ओवर 6 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल किया। अर्पित गौर ने 88 रन की पारी खेली। पुरस्कार वितरण ओलिंपियन सैयद जलालुद्दीन रिजवी, एसपीजी के चेयरमैन एएस सिंहदेव, खेल अधिकारी जोस चाको ने किया।

