Delhi Capitals के लिए मुश्किल बढ़ती नजर आई, तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी भी टीम से बाहर

0

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के लिए सीजन शुरू होने से पहले मुश्किल बढ़ती हुई नजर आ रही है। टीम के कप्तान ऋषभ पंत की तो वापसी तय है लेकिन बैक टू बैक दो खिलाड़ी टीम से बाहर हो गए हैं। पहले इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक टीम से बाहर हुए अब साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी भी टीम से बाहर हो गए हैं।

लुंगी एनगिडी हुए बाहर
लुंगी एनगिडी को साउथ अफ्रीका की टी20 लीग के दौरान एड़ी में चोट लगी थी। इसके बाद से ही वह मैदान से बाहर हैं। वह बीते एक महीने में कोई मैच नहीं खेले। उन्होंने अपना पिछला मैच एसए20 के लिए पार्ल रॉयल्स के लिए खेला था। दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर मेकगर्क को 50 लाख रुपए में लुंगी का रिपलेसमेंट बनाया है।

जैक फ्रेजर को मिला मौका
बिग बैश लीग में जैक फ्रेजर का शानदार खेल देखकर उन्हें टीम में मौका दिया गया है। दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने इस खिलाड़ी की तारीफ करते हुए कहा था कि आने वाले समय में यह युवा डेविड वॉर्नर की जगह लेगा। साल 2023 में फेजर ने लिस्ट ए मैच में 29 गेंदो में शतक जड़ा था। उन्होंने एबी डिविलियर्स का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ा था।

फ्रेजर ने पिछले महीने किया अंतरराष्ट्री डेब्यू
यहीं से फ्रेजर चर्चा में आए थे। बिग बैश लीग में जेक फ्रेजर ने 8 पारियों में 32.12 के औसत से 257 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158.64 का रहा। वह अपनी टीम मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे। इसी कारण सेलेक्टर्स ने भी उनपर भरोसा दिखाया। उन्होंने पिछले महीने ही ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे डेब्यू किया है। फ्रेजर को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है या नहीं यह देखना होगा। टीम में डेविड वॉर्नर, एनरिक नॉर्खिया, शाई होप, झाय रिचर्डसन और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे खिलाड़ी हैं। ऐसे में फ्रेजर कहां फिट होंगे यह तय नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here