Dinesh Karthik को अपनी सिर्फ एक गलती का है मलाल

0

नई दिल्‍ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्‍लेबाज दिनेश कार्तिक उन चुनिंदा खिलाड़‍ियों में से हैं, जो आईपीएल की शुरुआत से खेल रहे हैं। दिनेश कार्तिक संभवत: अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेल रहे हैं। अपने लंबे करियर पर ध्‍यान देते हुए कार्तिक ने बताया कि उन्‍हें आईपीएल में केवल एक बात का मलाल रह गया दिनेश कार्तिक ने कहा कि उन्‍हें सबसे बड़ा मलाल इस बात का रहा कि 2012-13 में उन्‍होंने मुंबई इंडियंस को नहीं कहा कि उन्‍हें रिटेन कर लें। दिनेश कार्तिक ने 2013 आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ खिताब जीता था। इसके बाद उन्‍होंने फ्रेंचाइजी से कहा था कि उन्‍हें रिटेन नहीं किया जाए।

मुंबई इंडियंस में ये है खासियत
रविचंद्रन अश्विन के साथ यूट्यूब पर कुट्टी स्‍टोरीज में बातचीत करते हुए दिनेश कार्तिक ने बताया कि मुंबई इंडियंस सबसे जुदा क्‍यों है। आईपीएल के अनुभवी खिलाड़ी ने फ्रेंचाइजी को श्रेय दिया कि जिन खिलाड़‍ियों को वो अपने साथ जोड़ती है, उनकी हरसंभव मदद करती है। फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़‍ियों को ज्‍यादा से ज्‍यादा सुव‍िधाएं मुहैया कराती हैं ताकि खिलाड़ी का सर्वश्रेष्‍ठ निकल सके मुंबई इंडियंस क्‍या करता है कि अभ्‍यास और कोच तक पहुंचने के संसाधन मुहैया कराता है। आप फिर जहां भी अपने खेल की शैली ऊंची करना चाहते है। वो हमेशा खड़े रहते हैं। फ्रेंचाइजी आपके लिए ऐसा माहौल बना देगी कि आप जो सर्वश्रेष्‍ठ खिलाड़ी बनना चाहते हैं, वैसा बन सकते हैं।

भारतीय खिलाड़‍ियों को टॉप-क्‍लास ट्रेनिंग
विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने साथ ही बताया कि फ्रेंचाइजी भारतीय खिलाड़‍ियों का समर्थन करते हुए उन्‍हें टॉप-क्‍लास ट्रेनिंग सुविधा उपलब्‍ध कराती है। फ्रेंचाइजी जरुरत की हर चीज उपलब्‍ध कराती है जो खिलाड़‍ी के विकास में काफी फायदेमंद साबित होती है प मुंबई इंडियंस को रणजी ट्रॉफी मैच के बीच में कह सकते हैं कि मुझे अभ्‍यास करना है। उनके पास मैदान है, कोच है, गेंद है और गेंदबाज हैं। उनके पास थ्रो डाउन के लिए लोग भी मौजूद हैं। वो आपको सभी चीजें उपलब्‍ध कराएंगे। फिर वो ही आपके रुकने का प्रबंध भी करेंगे। वो आपको फ्लाइट टिकट देंगे। आप अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन दे सको, वो आपको सबकुछ देने की कोशिश करते हैं।

खिलाड़ी को मिलता है प्रोत्‍साहन
दिनेश कार्तिक का मानना है कि इस तरह के निवेश से खिलाड़ी को निजी स्‍तर पर प्रोत्‍साहन मिलता है कि वो फ्रेंचाइजी के लिए बेहतर प्रदर्शन करे और यही वजह है कि फ्रेंचाइजी इतने लंबे समय से शीर्ष पर है। उन्‍होंने कहा, ”आप खिलाड़ी को शुरुआती स्‍तर पर कहकर प्रभाव बना रहे हो कि हम आपका ध्‍यान रखने के लिए हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here