एनएसटी न्यूज, भोपाल। संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज की बॉक्सर दिव्यांशी लालवानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विक्टोरिया कॉलेज द्वारा बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल के बैनर तले आयोजित इंटर कॉलेज बॉक्सिंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता टी.टी. नगर स्टेडियम में संपन्न हुई, जिसमें कई कॉलेजों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का संचालन राष्ट्रीय कोच श्री रोशन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सतीश कुमार, डॉ. कौशिक, डॉ. योगेन्द्र पुरोहित और डॉ. वी.एस. राय उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और खेलों में उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कॉलेज की खेल अधिकारी डॉ. शांति शर्मा ने कहा कि दिव्यांशी की यह जीत कॉलेज के लिए गर्व की बात है। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. डालिमा पारवानी ने दिव्यांशी को बधाई देते हुए कहा कि “हमारी छात्राओं में असीम क्षमता है।

