समझ में नहीं आता कि लोग विराट कोहली को नीचा क्यों दिखाना चाहते हैं: मदन लाल

0

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और BCCI की क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) के सदस्य मदन लाल भारतीय कप्तान विराट कोहली के आलोचकों पर बिफरे हुए हैं। उन्होंने सवाल किया है कि आखिर क्यों लोग कोहली की फील्ड पर आक्रामक शैली की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि ऐसा क्या है कि लोग विराट को नीचा दिखाना चाहते हैं। क्राइस्टचर्च टेस्ट के दूसरे दिन केन विलियमसन जब पहली पारी में आउट होकर लौटे तो विराट कोहली ने बहुत उग्र अंदाज में जश्न मनाया।

विराट कोहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी मीडिया से उलझते दिखे थे, जब उनसे हार की वजहों और मैदान पर हुईं बातों के बारे में सवाल किया गया था। ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हुआ था। दो वर्ष पहले सितंबर, 2018 में टाइम्स ऑफ इंडिया के पत्रकार ने उनसे जब सवाल किया था तो उन्होंने अपना आपा खोते हुए कहा था- बार-बार मुझे निशाना बनाया जाता है। इस पर मदन लाल ने कहा- मुझे समझ नहीं आता लोग विराट को नीचा क्यों दिखाते हैं।

टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली मास्क लगाए लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर नजर आए। वह सीरीज के दूसरे वनडे इंटरनैशनल के लिए अपनी टीम के साथियों संग पहुंचे लेकिन बाद में इस सीरीज के शेष दोनों मैचों को रद्द कर दिया गया।

लखनऊ पहुंची टीम, बाद में रद्द हुए मैच
भारत और साउथ अफ्रीका की टीम लखनऊ तो पहुंच गईं लेकिन बाद में इस सीरीज के शेष दोनों मैचों को रद्द करने का फैसला किया गया। सरकारी दिशानिर्देशों के कारण पहले इन मैचों को खाली स्टेडियमों में करवाने का फैसला किया गया था। सरकार ने महामारी के चलते खेल प्रतियोगिताएं दर्शकों के लिए बंद रखने का निर्णय किया था।

क्रिकेट पर भी कोरोना का असर
यह दूसरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज है जो रद्द की गई है। इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने अपना श्रीलंका दौरा इस संक्रमण के कारण रद्द किया था। वहीं इंग्लिश खिलाड़ियों ने पाकिस्तान सुपर लीग को बीच में छोड़कर घर वापस लौट रहे हैं।

फाफ डु प्लेसिस ने भी बरती एहतियात
साउथ अफ्रीकी टीम के दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस भी मास्क लगाए दिखे। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक संभाल रहे हैं।

मास्क लगाए लोकेश राहुल
भारतीय ओपनर लोकेश राहुल भी मास्क लगाए नजर आए। इस सीरीज में वह फिर से कमाल दिखाने को तैयार थे, जिन्होंने विकेटकीपर के तौर पर खुद को साबित किया।

एयरपोर्ट पर युजवेंद्र चहल
लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर युजवेंद्र चहल भी मास्क लगाए दिखे। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी मास्क लगाए एक फोटो शेयर किया गया था।

सुरक्षाकर्मी भी मास्क लगाए दिखे
विराट और टीम के कुछ साथियों के अलावा एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी भी मास्क लगाए नजर आए।

हर खेल पर कोरोना का असर
भारत में हर खेल पर कोरोना वायरस का असर पड़ा है। क्रिकेट में जहां आईपीएल और भारत-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के फिर से शेड्यूल किया जाएगा तो वहीं, हॉकी के प्रतिष्ठित सुलतान अजलान शाह कप को स्थगित करने का फैसला किया गया है। यह टूर्नमेंट मलेशिया की मेजबानी में अगले महीने 11 अप्रैल से शुरू होना था। मिजोरम की राजधानी आइजोल में आयोजित होने वाले हीरो संतोष ट्रोफी 2019-20 के फाइनल राउंड को कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर टाल दिया गया है। इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के नाम से मशहूर बीएनपी पारीबास ओपन भी स्थगित कर दिया गया है।

पहले यही लोग कहते थे भारतीय आक्रामक नहीं होते
उन्होंने कहा, ‘पहले तो सभी आक्रामक कप्तान चाहते थे। अब हमारे पास कोहली हैं तो लोग चाहते हैं कि वह अपनी आक्रामकता पर रोक लगाएं। विराट का फील्ड पर किया गया व्यवहार मुझे पसंद है। पहले लोग कहते थे कि भारतीय फील्ड पर आक्रामक नहीं होते अब विराट आक्रामक हैं तो लोग कहते हैं कि वह इतने आक्रामक क्यों हैं? मुझे विराट पसंद हैं और हमें वैसा ही कप्तान चाहिए।’

एक विडियो में दिख रहा है कि धोनी रांची में एक इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन खेल रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक विडियो में धोनी रांची की सड़कों पर मोटरसाइकिल पर हेलमेट लगाकर बैठे हुए दिखे हैं। एक राहगीर ने इस पूर्व कप्तान से सेल्फी की भी गुजारिश की जिसके लिए वह खुशी खुशी तैयार भी हो गए।
रांची स्टेडियम में खेला बैडमिंटन
रांची की सड़कों पर माही-माही

न्यूजीलैंड दौरे पर खराब फॉर्म से जूझे विराट
विराट कोहली का न्यूजीलैंड दौरा उतना बेहतर नहीं रहा था। उन्होंने टेस्ट सीरीज के दौरान 4 पारियों में महज 38 रन बनाए थे। यही नहीं, पिछले 7 लिमिटेड ओवर के मैचों में वह सिर्फ एक बार 50 का आंकड़ पार कर सके हैं। 2014 में इंग्लैंड दौरे पर 10 पारियों में महज 134 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड में वह उसी तरह की पेरशानी में दिखे थे। हालांकि, इस बारे में मदन लाल कहते हैं- मुझे भरोसा है वह और भी मजबूती से वापसी करेंगे।

दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने 2004 में जब इंटरनैशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था, तब उनके बाल काफी लंबे थे। वह काफी साल तक इसी हेयरस्टाइल के साथ नजर आए।

2011 वर्ल्ड कप जीत के बाद हुए गंजे
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता। इसके बाद वह गंजे हो गए थे। तब उनकी काफी तस्वीरें वायरल हुई थीं।

धोनी का ‘सिंपल लुक’
धोनी काफी समय तक सिंपल लुक में दिखे। इस दौरान उन्होंने बाल कलर किए और सिंपल कट रखा।

फिल्म आई तो बदल लिया लुक
धोनी की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ आई तो वह इसका प्रमोशन भी करते दिखे। फिल्म की प्रमोशन टीम ने भी उन्हें इसमें बिजी रखा। तब उनका हेयरस्टाइल भी बदला नजर आया।

CSK कैप्टन ने बदला स्टाइल
आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शुमार चेन्नै सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार मो-हॉक हेयरस्टाइल में भी नजर आए जिसमें साइड से पूरी तरह बाल काटे जाते हैं और बीच में पीछे तक लंबे छोड़े जाते हैं।

धोनी पर ये बोले
दूसरी ओर, टी-20 वर्ल्ड कप के लिए धोनी के भविष्य के बारे में पूछने पर मदन लाल ने कहा, ‘धोनी को टीम में लेना चयनकर्ताओं का काम है। मुझे नहीं पता उनके मन में क्या चल रहा है।’ बता दें कि पूर्व क्रिकेटर सुनील जोशी को हाल ही में टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर चुना गया है।