विवेक का दोहरा प्रदर्शन, पीपुल्स की आसान जीत

0
विवेक का दोहरा प्रदर्शन, पीपुल्स की आसान जीत
विवेक का दोहरा प्रदर्शन, पीपुल्स की आसान जीत
  • 29वां आईईए-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2024

भोपाल। कप्तान विवेक साध्य के दोहरे प्रदर्शन की मदद से पीपुल्स ने एनएसटी को पांच विकेट से हराकर 29वें आईईएस डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 में जीत के साथ शुरुआत की है। ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में बुधवार को एनएसटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर 127 रन बनाए। इसमें नीरज मिलन ने 45 रनों की पारी खेली। अजय मौर्य ने 14 रन बनाए। फराज ने तीन विकेट लिए। विवेक साध्य को दो सफलता मिली। महेंद्र चतुर्वेदी और प्रकाश के हिस्से 1-1 विकेट आया। जवाब में पीपुल्स ने 16.5 ओवर में पांच विकेट पर जरूरी रन बना लिए। इसमें संजय शर्मा ने 39 रनों की पारी खेली। वॉमिक खान ने 37 और विवेक साध्य ने 28 रन बनाए। अजय मौर्य ने तीन विकेट लिए। कप्तान इंद्रजीत मौर्य और सचिन मदनानी को 1-1 विकेट मिले। विवेक मानसरोवर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। जबकि संजय शर्मा आरएनटीयू वेल्यूएबल प्लेयर चुने गए। उन्हें ‘वाइंट डायरेक्टर खेल बालूसिंह यादव और डिप्टी डायरेक्टर वित्त स्वर्णा चतुर्वेदी ने पुरस्कृत किया।

आज के मैच
दैनिक भास्कर बनाम नवदुनिया
सुबह 9.00 बजे से

एनएसटी बनाम स्वदेश
दोपहर 1.00 बजे से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here