20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

डबल धमाका! भारत के पास पाकिस्तान को एक दिन में दो बार हराने का सुनहरा अवसर

नई दिल्ली : आने वाले दिनों में क्रिकेटरों और फैंस को फुर्सत मिलना मुश्किल है। फरवरी से लगातार मुकाबलों का सिलसिला शुरू होगा, जिसका रोमांच लंबे समय तक बना रहेगा। इसी क्रिकेट सीजन में एक ऐसा खास दिन भी आएगा, जब भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही दिन दो बार आमने-सामने होंगी। 15 फरवरी को भारतीय टीम के पास पाकिस्तान को दो मुकाबलों में शिकस्त देने का सुनहरा मौका रहेगा।

भारत-पाकिस्तान की पहली टक्कर, मुकाबले पर टिकी निगाहें

भारत-श्रीलंका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी को होनी है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड्स हैं। इस दौरान 15 फरवरी को कोलंबो में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। मेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ बेजोड़ रिकॉर्ड है। 8 में से 7 बार भारत को जीत मिली है। केवल एक बार पाकिस्तान को हार मिली है। जिस तरह की दोनों टीमों की फॉर्म है उसे देखते हुए पाकिस्तान को हराने में भारत को बहुत दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

भारत-पाकिस्तान की दूसरी भिड़ंत, उसी दिन दोबारा होगा महामुकाबला

15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला बैंकॉक में विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में खेला जाएगा। यह टी20 फॉर्मेट का टूर्नामेंट 13 फरवरी से थाईलैंड में शुरू होगा। ग्रुप ए में इंडिया ए और पाकिस्तान ए के साथ संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और नेपाल की टीमें भी शामिल हैं। पुरुष टीम की तरह भारतीय महिला टीम का पलड़ा भी पाकिस्तान के खिलाफ भारी रहा है, जहां दोनों के बीच खेले गए 13 मुकाबलों में भारत ने 10 में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 बार सफलता मिली है।

भारत-पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले दोनों मैचों की पूरी जानकारी

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026- भारत-पाकिस्तान मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होगा। इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-पाकिस्तान का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे से होगा। इसका प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देख सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles