RCB के खिलाफ हार्दिक पंड्या की उपलब्धता पर संशय, सूर्या पर आया बड़ा अपडेट

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मैच में 2 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ आरसीबी ने अंकतालिका में बड़ी छलांग लगाई और चौथे स्थान से सीधे शीर्ष पर पहुंच गई। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए यह हार बेहद नुकसानदायक साबित हुई, क्योंकि टीम अब प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है। इस मुकाबले के बाद मुंबई 9वें स्थान पर खिसक गई है। दूसरी ओर आरसीबी की जीत से सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीमें भी अंकतालिका में नीचे सरक गईं।

आरसीबी और मुंबई मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो पहले नंबर पर फिलहाल कुछ दिनों से हेनरिक क्लासेन बने हुए हैं। इस रेस में दूसरे स्थान पर अब भी अभिषेक शर्मा तो वहीं तीसरे स्थान पर केएल राहुल हैं। इनके बाद चौथे नंबर पर शुभमन गिल जबकि पांचवें स्थान पर वैभव सूर्यवंशी बने हुए हैं। पर्पल कैप की रेस में एक बार फिर से मुंबई के खिलाफ 4 विकेट लेने वाले आरसीबी के बॉलर भुवनेश्वर कुमार पहले नंबर पर आ गए। भुवी ने अंशुल कंबोज को दूसरे नंबर पर धकेल दिया।

आरसीबी-मुंबई मैच के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
आरसीबी 11 7 4 14 1.103
सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 14 0.737
गुजरात टाइटंस 11 7 4 14 0.228
पंजाब किंग्स 10 6 3 13 0.571
सीएसके 11 6 5 12 0.185
राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 12 0.082
केकेआर 10 4 5 9 -0.169
दिल्ली कैपिटल्स 11 4 7 8 -1.154
मुंबई इंडियंस 11 3 8 6 -0.585
लखनऊ सुपर जायंट्स 11 3 8 6 -0.907
आरसीबी-मुंबई मैच के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
हेनरिक क्लासेन 11 11 494 54.89 157.32 36 23
अभिषेक शर्मा 11 11 475 47.5 210.18 43 36
केएल राहुल 11 11 468 46.8 180 48 24
शुभमन गिल 10 10 462 46.2 160.42 44 20
वैभव सूर्यवंशी 11 11 440 40 236.56 38 40
खिलाड़ी मैच ओवर्स गेंद विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
भुवनेश्वर कुमार 11 43 258 21 15.29 321 1 0
अंशुल कंबोज 11 39.4 238 19 19.21 365 0 0
कगिसो रबाडा 11 42 252 18 21.83 393 0 0
प्रिंस यादव 11 41 246 16 20.94 335 0 0
ईशान मलिंग 11 38.2 230 16 22.63 362 1 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here