DPL 2025: प्रियांश आर्या ने मचाया धमाल: 198 की स्ट्राइक रेट से 111 रन, 9 छक्के और 7 चौके

0

नई दिल्ली : दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के 12वें मैच में ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ आउटर दिल्ली वॉरियर्स के ओपनर बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने जबरदस्त तूफानी पारी खेली। प्रियांश ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से विरोधी गेंदबाजों को पूरी तरह दबा दिया और इस सीजन में यह उनका टीम के लिए पहला शतक था। मैच में ईस्ट दिल्ली राइडर्स के कप्तान अनुज रावत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आई आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 231 रन का मजबूत स्कोर बनाया, जिससे उन्होंने विरोधी टीम को 232 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया।

प्रियांश आर्या ने 52 गेंदों पर जड़ा धमाकेदार शतक

23 साल के प्रियांश आर्या ने अरुण जेटली मैदान पर ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ सिर्फ 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। हालांकि इसके बाद वह आउट हो गए, लेकिन उन्होंने कुल 56 गेंदों का सामना करते हुए 111 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 198.21 रहा, जिसमें उन्होंने 9 छक्के और 7 चौके भी जड़े। आउटर दिल्ली के दूसरे ओपनर बल्लेबाज सनत सांगवान 5 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं प्रियांश ने इस मैच में दूसरे विकेट के लिए करण गर्ग के साथ मिलकर 92 रन की मजबूत साझेदार की तो वहीं करण ने 24 गेंदों पर 43 रन की अच्छी पारी खेली। इसके अलावा केशव डबास ने 17 रन तो वहीं हर्ष त्यागी और शिवम शर्मा ने 16-16 रन की पारी खेली। ईस्ट दिल्ली राइडर्स के लिए रौनक वघेला ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here