नई दिल्ली : दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के क्वालिफायर-2 में शुक्रवार, 28 अगस्त को सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पुरानी दिल्ली 6 को 72 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब सेंट्रल दिल्ली किंग्स का सामना खिताबी मुकाबले में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स से होगा। डीपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के सार्थक रंजन अभी भी शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।
सार्थक रंजन ने 9 पारियों में 54.78 के औसत से 493 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 167.68 का है। उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए हैं। सेंट्रल दिल्ली किंग्स के यश ढुल ने 9 पारियों में 51.25 के औसत से 410 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 214.65 है। पुरानी दिल्ली 6 के आर्यन गौर ने 10 पारियों में 42.44 के औसत से 382 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक 166.08 है।
200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बरसा रहे यजस शर्मा
ओल्ड दिल्ली वॉरियर्स के यजस शर्मा ने 10 पारियों में 40.56 के औसत और 202.77 के स्ट्राइक रेट से 365 रन बनाए हैं। उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के यश भाटिया ने 9 पारियों में 59.50 के औसत और 158.66 स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए। उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं।
डीपीएल 2026 के टॉप-5 गेंदबाज
दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के अंशुमान हुड्डा और सेंट्रल दिल्ली किंग्स के गविंश खुर्राना के बीच पर्पल कैप के लिए टक्कर है। हुड्डा ने 9 पारियों में 21 विकेट लिए हैं। गविंश ने 11 मैच में 20 विकेट लिए हैं। सेंट्रल दिल्ली किंग्स के मोनी ग्रेवाल ने 12 पारियों में 18 विकेट लिए हैं। ओल्ड दिल्ली वॉरियर्स के हर्ष त्यागी ने 12 पारियों में 15 विकेट लिए हैं। पुरानी दिल्ली 6 के रजनीश दादर ने 11 पारियों में 15 विकेट लिए हैं।



