मैहर जिले में पहली बार डीपीएल का आगाज, पहले दिन के मैच में दिव्यांग क्रिकेटरों ने की चौके-छक्के की बरसात

0
DPL for the first time in Maihar district. A good start
DPL for the first time in Maihar district. A good start

मैहर / सतना । मां शारदा की पावन धरा पर सोमवार को पहली बार आईपीएल की तर्ज पर डीपीएल यानी दिव्यांग प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। राष्ट्रीय स्तर के इस क्रिकेट टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश के चार प्रमुख शहरों- ग्वालियर, रीवा, भोपाल और इंदौर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उस्ताद अल्लाउद्दीन खां स्टेडियम में टूर्नामेंट के पहले दिन रीवा और ग्वालियर के बीच हुए पहले मैच में ग्वालियर ने रीवा को शिकस्त दी। वहीं, दूसरे मैच में बेहद रोमांचक मुकाबले में भोपाल ने इंदौर को हराकर 2 अंक की बढ़त ली।

DPL for the first time in Maihar district. A good start
DPL for the first time in Maihar district. A good start

पहले मैच का ब्योरा: ग्वालियर ने 11 ओवर 1 गेंद में 4 विकेट के नुकसान में 86 रन बनाकर 6 विकेट से रीवा को शिकस्त दी।

दूसरे मैच का ब्योरा भोपाल ने रीवा को 27 रनो से हराकर बढ़त ली
इस मौके पर दिव्यांग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंची समाज सेवी डाॅ स्वप्ना वर्मा ने कहा कि दिव्यांग वे लोग हैं जिनमें भले ही कुछ शारीरिक कमी हो मगर उनको ईश्वर ने अतिरिक्त शक्ति दी हुई होती है। हर दिव्यांग में यही भाव जगाने के मकसद से डीपीएल टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। एवं समस्त आम जन मानस से दिव्यांग यूवाओ का उत्साह वर्धन करने के लिए भी आग्रह किया गया। दिव्यांग हमारे जीवन में प्रेरणा का स्रोत है।

मां शारदा की पावन नगरी मैहर में मधुरिमा सेवा संस्कार संस्थान और दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन, मध्यप्रदेश की ओर से आठ से 10 जनवरी तक चलने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय दिव्यांग प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत के अलावा नेपाल के भी दिव्यांग खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें कई अंतराष्ट्रीय ख्याति के क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here