नई दिल्ली स्थित NDMC कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्वामी प्रज्ञानंद सम्मान समारोह 2026 में खेल के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए मध्य प्रदेश जबलपुर के डॉ.प्रशांत मिश्र को प्रदान किया गया।
यह सम्मान पूज्या प्रज्ञापिता ईश्वर श्री माँ साध्वी विभानंद गिरि जी महाराज के कर-कमलों से प्राप्त हुआ। डॉ प्रशांत मिश्रा ने इस सम्मान को मध्य प्रदेश के खेल जगत, खिलाड़ियों, खेल संघो, खेल प्रशिक्षकों के विश्वास, सहयोग एवं आशीर्वाद तथा खेलों के प्रति हमारे सामूहिक संकल्प को समर्पित कर दिया.. एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से स्वास्थ्य, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।


