डॉ विक्रम बाथम ने जीते सर्वाधिक गोल्ड

0

भोपाल
मंगलौर कर्नाटक में दिनांक 24 से 26 नवंबर 23 तक आयोजित19बी राष्ट्रीय मास्टर तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने बाली मध्य प्रदेश की टीम ने 10गोल्ड 08 सिल्वर और 08 ब्रोंज मेडल जीतने में सफलता प्राप्त की है। जिसमे व्यक्तिगत स्पर्धा में 04 गोल्ड और 01 सिल्वर मेडल भोपाल के तैराक डॉक्टर विक्रम बाथम ने प्राप्त कर भोपाल और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उज्जैन के तैराक दिलीप जोशी ने भी अपनी व्यक्तिगत स्पर्धा में 03गोल्ड 01 सिल्वर और 01 ब्रोंज मेडल जीतने में सफालता प्राप्त की हे। महिला वर्ग मे भोपाल की ही तैराक कमलजीत कौर ने अपनी व्यक्तिगत स्पर्धा में 02 गोल्ड और 01 ब्रोंज मेडल जीतने मे सफलता प्राप्त की है। इसी तरह भोपाल के तैराक डॉक्टर कृष्णचंद्र रैकवार ने04 सिल्वर और 01 ब्रोंज मेडल, सुनील पारिख ने 02 सिल्वर और 01 ब्रोंज महिला वर्ग में पूर्णिमा जोशी ने 02सिल्वर 01 ब्रोंज और नंदा मजूमदार ने 03 ब्रोंज मेडल जीतने में सफलता हासिल की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here