डीआरएम ट्रॉफी U-12: विश्वास सारंग और रेलवे यूथ अकादमी ने जीते अपने मैच

0

Nst News, भोपाल.  डीआरएम ट्रॉफी अंडर-12 टूर्नामेंट में आज दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में अंकुर क्रिकेट अकादमी का सामना विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी से हुआ। अंकुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बैटिंग करते हुए मयंक ने टीम के लिए 92 रन का लक्ष्य बनाया, जिसमें अंकुर प्रतीक ने 26 रन जोड़े। विश्वास सारंग की ओर से अयांश और इब्राहिम ने 3-3 विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए वीएस अकादमी ने अक्षत की नाबाद 41 रनों की पारी की मदद से 92 रन बनाकर मैच जीत लिया। अंकुर की ओर से मोहक और हिमांशु ने 2-2 विकेट लिए।

दूसरे मैच में रेलवे यूथ क्रिकेट अकादमी और रेलवे गर्वित क्रिकेट अकादमी आमने-सामने आई। टॉस जीतकर रेलवे गर्वित ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 103 रन बनाए। रेलवे गर्वित की ओर से प्रियांश और राजवीर ने 18-18 रन जोड़े। रेलवे यूथ के पर्थ और देव ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी टीम को दबाव में रखा।  लक्ष्य का पीछा करते हुए रेलवे यूथ ने बिमलेश (56) और युग सुनिया (30) की मदद से मैच जीत लिया। पहले मैच में अयांश और दूसरे मैच में युग सुनिया को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ़ द मैच’ चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here