डीएसवाईडब्ल्यू सेलिंग अकादमी का दमदार प्रदर्शन, ऑल इंडिया चैंपियनशिप में 8 पदक

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश के अंतर्गत संचालित डीएसवाईडब्ल्यू सेलिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया विंडसर्फिंग एवं काइटबोर्डिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता मोर्जिम, गोवा में आयोजित हुई, जहां खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में आर्यन पाटीदार, विध्यांशी मिश्रा, अनन्या आवधिया और प्रार्थना भोई शामिल हैं। वहीं सोहम सिंह राजपूत ने रजत पदक हासिल किया। कांस्य पदक जीतने वालों में नैंसी राय, तेजस्वी प्रजापति और गौरव सिंह बिष्ट के नाम शामिल हैं। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने कौशल, अनुशासन और समर्पण का बेहतरीन प्रदर्शन किया। अकादमी के इस प्रदर्शन को मध्यप्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।  सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता प्रदेश में विकसित हो रही खेल अधोसंरचना और बेहतर प्रशिक्षण का परिणाम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here