22.6 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

शेख हसीना को मौत की सजा का प्रभाव: बांग्लादेश में भारतीय महिला टीम नहीं खेलेगी, BCCI ने शुरू की नई सीरीज की तैयारी

नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की घरेलू सीरीज को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्थगित कर दिया है। वहीं, बीसीसीआई विश्व चैंपियन टीम के लिए एक नई सीरीज आयोजित करने की तैयारी में है। यह सीरीज आईसीसी के फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) का हिस्सा थी, जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैच शामिल थे। इन मैचों के कोलकाता और कटक में खेले जाने की संभावना थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, “हम दिसंबर में एक वैकल्पिक सीरीज आयोजित करने का प्रयास करेंगे, लेकिन इस पर अभी भी काम चल रहा है। जहां तक बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज का सवाल है, तो हमें इसके लिए मंजूरी नहीं मिली है।” इस महीने की शुरुआत में आईसीसी वनडे विश्व कप जीतने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज टीम का पहला दौरा हो सकता था। हालांकि, इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई, लेकिन दोनों देशों के बीच वर्तमान में तनावपूर्ण राजनयिक संबंधों ने सीरीज के स्थगित होने में भूमिका निभाई होगी।

शेख हसीना को मौत की सजा

बांग्लादेश के एक ट्रिब्यूनल कोर्ट ने सोमवार (17 नवंबर) को देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मानवता के विरुद्ध कथित अपराधों के लिए मौत की सजा सुनाई। इसके बाद बांग्लादेश में छिटपुट हिंसा की घटनाएं देखने को मिली हैं, और इन घटनाक्रमों के चलते भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव बढ़ गया है। ढाका की अंतरिम सरकार ने भारत से शेख हसीना को सौंपने की मांग की है, क्योंकि वह अपने देश से भागकर भारत में रह रही हैं।

बीसीबी ने क्या बयान दिया?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, “हमें (बीसीबी) बीसीसीआई से श्रृंखला रद्द करने के संबंध में एक पत्र प्राप्त हुआ है, और अब हम नई तारीखों या विवरणों का इंतजार कर रहे हैं।” यह ध्यान देने योग्य है कि बीसीसीआई ने इस साल अगस्त में बांग्लादेश में होने वाले पुरुषों के सीमित ओवरों के दौरे को सितंबर 2026 तक के लिए स्थगित कर दिया था, क्योंकि वहां की अशांति के कारण शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles