इंटरनेशनल शटलर पूनम को मिली दोहरी सफलता

0

भोपाल: राजधानी की इंटरनेशनल शटलर पूनम तत्ववादी ने पंचकुला (हरियाणा) में खेली जा रही ऑल इंडिया मास्टर्स रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में दोहरी सफलता अर्जित की. उन्होंने प्रतियोगिता के 55+ वर्ग में महिला सिंगल्स व डबल्स के ख़िताब अपनी झोली में डाले।स्पर्धा में 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

वर्ल्ड मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में 3 पदक जीतने वाली पूनम तत्ववादी ने यहाँ 55+ महिला सिंगल्स फाइनल में मप्र की शालिनी यादव कोई सीधे गेमों में 21-10, 21-17 से हराया। उन्होंने शालिनी के साथ इसी वर्ग के युगल फाइनल में सरोज सावंत व सुजैन की जोड़ी को 21-12, 21-13 से परास्त किया।उल्लेखनीय है कि पूनम को एकल में पहली ओर युगल में दूसरी सीड मिली थी। वे मास्टर्स में लगातार 12 बार की नेशनल चैंपियन हैं। मप्र शासन द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित विक्रम पुरुस्कार से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here