20.8 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

कराते एसोसिएशन आफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट बने डा. पंकज शुक्ला

(NST News) भोपाल.महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले डा पंकज शुक्ला को कराते एसोसिएशन आफ इंडिया का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष बैकुंठ सिंह ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि डा शुक्ला के अनुभव और कार्य समाज की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे। डा शुक्ला द्वारा चलाया जा रहा ‘श्रृंगार बने हथियार’ अभियान अब एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। इस अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय कराते चैंपियन सुप्रिया जाटव ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की युवतियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे रही हैं। इसका उद्देश्य महिलाओं को मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। डा शुक्ला का मानना है कि किसी भी समाज की समृद्धि उसकी महिलाओं की शक्ति पर निर्भर करती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles