एफआईएसयू वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025: मप्र के 7 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

0

(NST News) भोपाल. एफआईएसयू वर्ल्ड यूनिवर्सिटी समर गेम्स 2025 में मध्यप्रदेश के सात खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह आयोजन 16 से 27 जुलाई तक जर्मनी के छह शहरों – बोचुम, डुइसबर्ग, एस्सेन, मुल्हेम एन डेर रूहर, हेगन और बर्लिन – के 23 स्थानों पर हो रहा है। इसमें 150 देशों के लगभग 8500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।  मप्र राज्य की एथलेटिक्स, फेंसिंग और रोइंग अकादमी के खिलाड़ी समरदीप सिंह गिल (शॉटपुट), देव मीणा (पोल वॉल्ट), मंजू यादव (3000 मीटर स्टीपलचेज), अर्जुन वास्कले (1500 मीटर दौड़), शंकर पांडे (फेंसिंग – ईपीई), प्रयास (रोइंग – कॉक्सलेस पेयर) और राघव (रोइंग – कॉक्सलेस फोर) भारतीय टीम का हिस्सा हैं। सभी खिलाड़ी भारतीय दल के साथ जर्मनी रवाना हो चुके हैं।  खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। प्रतियोगिता में तीरंदाजी, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फेंसिंग, रोइंग समेत 18 खेलों में मुकाबले हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here