ENG vs SL: एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ को यूथ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की मेंस टीम में चुना गया

0

नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ को इस महीने के अंत में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की मेंस अंडर-19 टीम में चुना गया है।मात्र 16 साल के होने के बावजूद, रॉकी ने इस सीजन में लंकाशायर 2nd XI के लिए प्रभावित किया है। उन्होंने अपने 16वें जन्मदिन के दो दिन बाद पदार्पण किया और अप्रैल में एजबेस्टन में वारविकशायर 2nd XI के खिलाफ अपना पहला शतक बनाया।

पिता एंड्रयू वर्तमान में टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड के कोचिंग स्टाफ के हिस्सा हैं। इंग्लैंड अंडर-19 टीम में कई ऐसे खिलाडियों को चुना गया है, जिनका कोई रिश्तेदार क्रिकेट खेला है। कप्तानी एसेक्स के ऑलराउंडर ल्यूक बेनकेनस्टीन करेंगे, जो दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज और वर्तमान लंकाशायर के मुख्य कोच डेल बेनकेनस्टीन के बेटे हैं। इंग्लैंड के खिलाड़ी रेहान अहमद के छोटे भाई ऑफ स्पिनर फरहान अहमद को भी चुना गया है, जिन्होंने इस सप्ताह नॉटिंघमशायर में अपना पहला पेशेवर अनुबंध किया है।

डरहम के विकेटकीपर हेडन मस्टर्ड को भी चुना गया है। उनके पिता फिल ने इंग्लैंड के लिए 12 मैच खेले हैं। समरसेट के थॉमस रेव को भी चुना गया है। वह भी विकेकीपर बल्लेबाज हैं और जेम्स रेव के छोटे भाई हैं। 16 सदस्यीय टीम में नौ खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका में अंडर-19 विश्व कप में खेला था। इंग्लैंड नॉकआउट स्टेज में जगह बनाने में विफल रहा था। वह छठे स्थान पर रहा था।

इंग्लैंड पुरुष अंडर-19 टीम
ल्यूक बेनकेनस्टीन (एसेक्स – कप्तान), फरहान अहमद (नॉटिंघमशायर), ताजीम अली (वार्विकशायर), चार्ली एलिसन (एसेक्स), नोआ कॉर्नवेल (मिडलसेक्स), रॉकी फ्लिंटॉफ (लंकाशायर), केशना फोंसेका (लंकाशायर), एडी जैक (हैम्पशायर), डॉम केली (हैम्पशायर), फ्रेडी मैककैन (नॉटिंघमशायर), हैरी मूर (डर्बीशायर), हेडन मस्टर्ड (डरहम), थॉमस रेव (समरसेट), नोआ थाइन (एसेक्स), राफेल वेदरॉल (नॉर्थम्पटनशायर), थियो वाइली (वार्विकशायर)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here