ENG vs SL: इंग्लैंड की बढ़ी चिंता, टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को चोट के कारण मैदान से जाना पड़ा बाहर

0

नई दिल्ली: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को द हंड्रेड के मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। इससे इंग्लैंड की टीम की चोट की चिंताएं बढ़ गई हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट 10 दिनों से भी कम समय में शुरू होने वाला है। स्टोक्स की उपलब्धता पर संशय है। अब उन्हें स्कैन से गुजरना होगा।

नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए खेल रहे बेन स्टोक्स को मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ चेज के दौरान चोटिल होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। वह दोनों तरफ से लोगों के सहारे से मैदान से बाहर गए। उन्हें बाईं हैमस्ट्रिंग में दिक्कत हुई। मैच के बाद बैसाखी की मदद से घूमते हुए देखा गया। नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के कप्तान हैरी ब्रूक ने बाद में पुष्टि की कि चोट गंभीर हो सकती है।

स्टोक्स ने सुपरचार्जर्स के चेज के दौरान एक तेज सिंगल के प्रयास में चोटिल हो गए। उन्हें उनके मेडिकल स्टाफ ने मैदान से बाहर जाने में मदद की। उन्हें अपने बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग को पकड़ते हुए देखा गया। वह नॉन-स्ट्राइकर छोर पर थे,जब उनके सुपरचार्जर्स टीम के साथी ओली रॉबिन्सन ने स्कूप करने का प्रयास किया। उन्होंने लेग साइड में शॉट मिसटाइम किया और सिंगल के लिए भागे। इस बीच स्टोक्स की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। फिर वह ज़मीन पर गिर पड़े और गुस्से में अपने दस्ताने फेंक दिए।

इससे पहले स्टोक्स अपने बाएं पैर के घुटने की चोट से जूझ रहे थे। ऐसे में बाईं हैमस्ट्रिंग में परेशानी इंग्लैंड चिंता बढ़ा देने वाली बात है। अगर उनकी टीम आगे बढ़ती तो द हंड्रेड में उनकी वापसी चार मैच से अधिक तक चलती,लेकिन रविवार शाम की लगी चोट ने इसे छोटा कर दिया। इंग्लैंड को पहले से ही श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ओपनर जैक क्रॉली की सेवाएं नहीं मिलेंगी। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 21 दिनों के अंतराल में तीन मैच खेले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here