31.6 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: मैनचेस्टर टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 घोषित, डॉसन की वापसी

नई दिल्ली.  एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 जारी कर दी है। लॉर्ड्स टेस्ट में चोटिल हुए ऑफ स्पिनर शोएब बशीर की जगह अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर लियम डॉसन को मौका मिला है। डॉसन करीब आठ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने 2017 में आखिरी टेस्ट साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था और 2016 में भारत के खिलाफ चेन्नई में डेब्यू किया था। डॉसन का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है। उनके नाम 371 विकेट और पिछले 5 साल में 9 शतक हैं। 2024 में उन्हें ‘डोमेस्टिक प्लेयर ऑफ द ईयर’ का सम्मान भी मिला था। उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में 4 विकेट झटके थे। चोटिल शोएब बशीर ने लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में आखिरी विकेट लेकर इंग्लैंड को रोमांचक जीत दिलाई थी। लेकिन हाथ में चोट के कारण वे सीरीज से बाहर हो गए।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11:
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ, लियम डॉसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles