सरफराज खान ने घटाया 17 किलो वजन, फिटनेस से किया आलोचकों को चुप

0

नई दिल्ली.  भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान ने केवल दो महीनों में 17 किलो वजन घटाकर शानदार फिटनेस हासिल की है। सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर जिम में वर्कआउट करते हुए तस्वीर शेयर की, जिसमें वे पहले से काफी फिट और स्लिम नजर आ रहे हैं। 27 वर्षीय सरफराज को 24 मई को घोषित इंग्लैंड दौरे की भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। इस पर हरभजन सिंह जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। लगातार आलोचना झेल रहे सरफराज ने फिटनेस पर गंभीरता से काम किया, जिसके परिणाम अब सामने हैं।  इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भी उनकी तारीफ करते हुए लिखा, “शानदार एफर्ट नौजवान, क्या कोई ये पृथ्वी शॉ को दिखा सकता है।” फरवरी 2024 में सरफराज ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और पहली ही सीरीज में दो अर्धशतक जड़े थे। हालांकि वे पहली पारी में जडेजा की कॉल पर रनआउट हो गए थे, जिसके लिए जडेजा ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी थी। सरफराज को इंडिया ए टीम में भी मौका मिला, जहां उन्होंने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ 92 रन बनाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here