भारत से दूसरे T20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 की घोषणा, एटकिंसन ने किया था खराब प्रदर्शन

0

नई दिल्ली: भारत के खिलाफ कोलकाता में बुधवार (22 जनवरी) को 7 विकेट से पहले टी20 में हारने के बाद इंग्लैंड की टीम ने दूसरे टी20 के लिए भी एक दिन पहले ही प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी। 5 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में शनिवार (25 जनवरी) को खेला जाएगा। जोस बटलर की अगुआई वाली टीम की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ है। गस एटकिंसन की जगह ब्रायडन कार्स को मौका मिला। एटकिंसन को संजू सैमसन ने एक ही ओवर में 22 रन ठोक दिए थे।

इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ को 12 खिलाड़ी के स्क्वाड में जोड़ा गया है। जैकब बेथेल बीमार हैं। ऐसे में अगर वह नहीं खेलते हैं तो जेमी स्मिथ प्लेइंग 11 में आ जाएंगे। बेथेल ने मैच से पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया। अगर बेथेल नहीं खेलते हैं तो इंग्लैंड को बड़ा झटका लगेगा। वह स्पिन गेंदबाजी कर लेते हैं, ऐसे में वह चेपक में कारगर साबित हो सकते हैं।

किया था खराब प्रदर्शन

इंग्लैंड की प्लेइंग 11 से बाहर किए गए गस एटकिंसन ने 2 ओवर में 38 रन लुटाए थे। भारत की पारी के दूसरे ओवर में संजू सैमसन ने 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 22 रन ठोक दिए थे। इसके अलावा वह बल्ले से भी नाकाम रहे थे। उन्होंने 13 गेंद पर केवल 2 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम को सीरीज में वापसी करने के लिए अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल वाली स्पिन अटैक को बढ़िया खेलना होगा।

कोलकाता में खेले गए पहले टी20 कप्तान जोस बटलर को छोड़कर कोई बल्लेबाज नहीं चला। उन्होंने 68 रन की पारी खेली थी। इंग्लैंड की टीम 132 रन ही बना पाई। भारत ने इस टारगेट को 12.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। अभिषेक शर्मा ने तूफानी अर्धशतक जड़ा था। भारतीय टीम की प्लेइंग 11 की बात करें तो सूर्यकुमार यादव 3 स्पिनर्स के साथ दूसरे मैच में भी खेल सकते हैं। हालांकि, मोहम्मद शमी की वापसी हुई तो 2 बदलाव हो सकते हैं।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11

बेन डकेट, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवर्टन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड। जेमी स्मिथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here