भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, लॉर्ड्स में होगा ऐतिहासिक मुकाबला

0

नई दिल्ली: India women’s national cricket team ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले England women’s cricket team के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। इसके बाद अब भारतीय महिला टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा ले रही है, जिसका फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाना है। टीम इंडिया इस बड़े टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश में जुटी हुई है।

वहीं इस टूर्नामेंट के समाप्त होने के तुरंत बाद भारतीय महिला टीम एक और बड़ी चुनौती के लिए तैयार होगी। टीम इंडिया 10 जुलाई से इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेलेगी। यह मुकाबला ऐतिहासिक होने वाला है क्योंकि इसे क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित मैदान Lord’s Cricket Ground में आयोजित किया जाएगा।

इस खास मुकाबले को लेकर England and Wales Cricket Board ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान स्टार ऑलराउंडर Nat Sciver-Brunt के हाथों में होगी, जो कप्तान के रूप में इंग्लैंड की अगुवाई करती नजर आएंगी। अब इस ऐतिहासिक टेस्ट मुकाबले को लेकर फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है।

लॉर्ड्स के स्टेडियम में अब तक कई ऐतिहासिक मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें ऐसा पहली बार होगा जब यहां पर महिला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मैच के लिए ईसीबी की तरफ से घोषित किए गए स्क्वाड को लेकर बात की जाए तो उसमें उनकी सबसे अनुभवी खिलाड़ी जो अब तक महिला टेस्ट में कुल 14 मुकाबले खेल चुकी हैं हीथर नाइट का नाम भी शामिल है। इसके अलावा एलिस केप्सी, टिली कॉर्टीन-कोलमैन और मैडी विलियर्स इन तीन खिलाड़ियों को पहली बार इंग्लैंड महिला टेस्ट टीम में जगह मिली है। ऐसे में प्लेइंग 11 में चुनी जाने वाली प्लेयर्स के लिए ये मुकाबला काफी ऐतिहासिक रहने वाला है। अनुभवी खिलाड़ियों में एमी जोन्स और सोफी एक्लेस्टोन का नाम भी शामिल है। इस ऐतिहासिक टेस्ट मुकाबले को लेकर बीसीसीआई ने पहले ही भारतीय महिला टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया था जिसमें कप्तानी की जिम्मेदारी हरमनप्रीत कौर संभालते हुए नजर आएंगी।

भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड महिला टीम का स्क्वाड

नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माया बाउचियर, ऐलिस कैप्सी, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एमा लैंब, ग्रेस पॉट्स, एली थ्रेलकेल्ड, मैडी विलियर्स, इजी वोंग।

दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए हैं 15 टेस्ट मुकाबले

महिला टेस्ट क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच में पहला मुकाबला साल 1986 में खेला गया था, जिसके बाद से अब तक दोनों टीमों के बीच में कुल 15 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं और इसमें भारतीय महिला टीम ने जहां तीन मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं इंग्लैंड ने एक मुकाबला जीता है। इसके अलावा 11 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। दोनों टीमों के बीच में पिछली बार टेस्ट मुकाबला साल 2023 के आखिर में खेला गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here