31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को वनडे और टी20 इंटरनेशनल में जोस बटलर को मिल गया उत्तारधिकारी

नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट टीम को वनडे और टी20 इंटरनेशनल में जोस बटलर का उत्तारधिकारी मिल गया है। हैरी ब्रूक को कप्तान बनाया गया है। चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद जोस बटलर ने दोनों फॉर्मेट में इंग्लैंड की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि हैरी ब्रूक को कप्तान बनाया जाएगा। ब्रूक ने इंग्लैंड क्रिकेट को प्राथमिकता देने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में न खेलने का फैसला किया था। इसके बाद बीसीसीआई ने उनको 2 साल के लिए आईपीएल से बैन कर दिया था। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीदा था।

हैरी ने 2022 में किया डेब्यू

26 वर्षीय हैरी ब्रूक जनवरी 2022 में पदार्पण करने के बाद से इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम का अहम हिस्सा रहे हैं और पिछले एक साल से वनडे और टी20 दोनों में उपकप्तान के रूप में खेल रहे हैं। उन्होंने बटलर की अनुपस्थिति में पिछले सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में इंग्लैंड का नेतृत्व भी किया था।

ब्रूक ने क्या कहा?

ईसीबी के अनुसार ब्रूक ने बयान में कहा, ” इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान बनना वास्तव में सम्मान की बात है। जब से मैं व्हार्फडेल में बर्ले में क्रिकेट खेलता था, तब से मैं यॉर्कशायर का प्रतिनिधित्व करने और टीम का नेतृत्व करने का सपना देखता था। अब मुझे वह मौका मिलना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”

हैरी ब्रूक का करियर

इंग्लैंड लॉयंस और न्यूजीलैंड में आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की कप्तानी कर चुके ब्रूक ने अब तक 26 वनडे मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 34.00 के औसत से 816 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 110 रहा है। टी20 में उन्होंने 44 मैच खेले हैं। उनका उच्चतम स्कोर 81 रहा है। वह 2022 में आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। a

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles