टी टाइम से पहले इंग्लैंड का स्कोर 3/199

0

01 अगस्त। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एजबस्टन में बुधवार को खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। रूट और जॉनी बेयर्स्टो क्रीज पर हैं। टी (चायकाल) के बाद का खेल जारी है। टीम ने 61 ओवर में 3 विकेट पर 199  रन बनाए हैं। रूट ने अपने कॅरियर के 6,000 रन और 41वां अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने जेनिंग्स के साथ मिलकर 72 रनों की साझेदारी की। एलिएस्टर कुक 13, जेनिंग्स 42 और मलान 8 रन बनाकर आउट हुए। शमी ने 2 और अश्विन ने एक विकेट लिया।