30.5 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले में 4 रनों से दर्ज की जीत, सैम करन की शानदार गेंदबाजी बनी निर्णायक

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से हो चुका है, जहां पहले दिन तीन बेहद रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इसके बाद 8 फरवरी को दिन का दूसरा मैच, जिस पर सभी की निगाहें टिकी थीं, इंग्लैंड और नेपाल के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में नेपाल की टीम ने 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में 175 रन बना लिए थे, लेकिन आखिरी ओवर में जीत के लिए जरूरी 10 रन नहीं बना सकी और उसे 4 रनों से हार झेलनी पड़ी। इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था।

नेपाल की तरफ से ओपनिंग में उतरी आसिफ शेख और कुसल भुर्तेल की जोड़ी के बीच पहले विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी देखने को मिली, जिसमें आसिफ 7 रन बनाकर लियम डॉसन की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। जबकि कुसल भुर्तेल जो शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे वह 29 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। नेपाल टीम के कप्तान रोहित पौडेल और दीपेंद्र सिंह एरी ने पारी को संभालते हुए रनों की गति को तेज रखा हुआ था, जिसमें दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी हुई, जिसने इस मुकाबले को रोमांचक बना दिया। हालांकि दीपेंद्र सिंह एरी अहम समय पर 44 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे, वहीं कप्तान रोहित पौडेल भी 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे लोकेश बम ने रन गति को धीमे नहीं पड़ने दिया और मुकाबले को रोमांचक बना दिया था, जिसमें उन्होंने 20 गेंदों में 39 रनों की नाबाद पारी तो खेली लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके। इंग्लैंड के लिए इस मैच में लियम डॉसन ने 2 विकेट हासिल किए तो वहीं सैम करन ने पारी का आखिरी ओवर फेंका जिसमें उन्होंने सिर्फ 5 रन देने के साथ अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।

इंग्लैंड टीम की इस मुकाबले में शुरुआत काफी खराब देखने को मिली जिसमें उन्होंने दूसरे ओवर में ही उन्होंने अपना पहला विकेट के 5 के स्कोर पर फिल साल्ट के रूप में गंवा दिया तो वहीं इस मैच में जोस बटलर भी बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा सके और 26 रन बनाकर नंदन यादव की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।

इंग्लैंड को इस मुकाबले में तीसरा झटका टॉम बैंटन के रूप में लगा, जो सिर्फ 2 रन बनाकर संदीप लामिछाने की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। वहीं जैकब बेथेल ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके बाद वह 55 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली।

नेपाल के खिलाफ इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। नेपाल की ओर से गेंदबाजी में दीपेंद्र सिंह एरी और नंदन यादव ने 2-2 विकेट झटके, जबकि शेर मल्ला और संदीप लामिछाने ने 1-1 सफलता हासिल की।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड और नेपाल दोनों टीमों का स्क्वाड

इंग्लैंड – फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बेंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद, जेमी ओवरटन, बेन डकेट।

नेपाल – कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, सोमपाल कामी, संदीप जोरा, करण केसी, गुलशन झा, संदीप लामिछाने, नंदन यादव, बसीर अहमद, ललित राजबंशी, लोकेश बम, शेर मल्ला।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles