दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड की चिंता बढ़ी, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

0

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहले कप्तान Ben Stokes और तेज गेंदबाज Gus Atkinson टीम से बाहर हुए, और अब इंग्लैंड को एक और बड़ा झटका लगा है। पहले टेस्ट में शानदार वापसी कर टीम को जीत दिलाने वाले Ollie Robinson दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की है कि रॉबिन्सन घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके चलते वह 19 जून से The Oval में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। यह इंग्लैंड के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है, क्योंकि पहले मुकाबले में उनकी गेंदबाजी टीम की जीत की सबसे बड़ी वजह बनी थी।

ओली रॉबिन्सन को होव में ट्रेनिंग के दौरान घुटने में दर्द महसूस हुआ। इसके बाद उनका स्कैन कराया जा रहा है। इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट कोई जोखिम नहीं लेना चाहता, इसलिए उन्हें दूसरे टेस्ट में आराम दिया गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इंग्लैंड को उम्मीद है कि रॉबिन्सन 25 जून से ट्रेंट ब्रिज में शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट तक फिट हो सकते हैं।

करीब दो साल बाद टेस्ट टीम में लौटे ओली रॉबिन्सन ने पहले ही मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में कुल 7 विकेट लेकर इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। पहली पारी में उन्होंने छह विकेट झटके थे और पूरे मैच में 7/77 के करियर बेस्ट आंकड़े दर्ज किए। ऐसे समय में उनका बाहर होना इंग्लैंड के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि टीम पहले से ही कई बड़े खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से जूझ रही है।

रॉबिन्सन के बाहर होने के बाद इंग्लैंड ने उनके कवर के तौर पर ससेक्स के ही तेज गेंदबाज हेनरी क्रोकॉम्बे को टीम में शामिल किया है। 24 साल के क्रोकॉम्बे ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन इंग्लैंड लायंस टीम का वह लगातार हिस्सा रहे हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 48 मैचों में 106 विकेट दर्ज हैं। इस सीजन डिवीजन वन में उन्होंने 21 विकेट हासिल किए हैं। अब इंग्लैंड के पास जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, मैथ्यू फिशर और सॉनी बेकर जैसे विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट को दूसरे टेस्ट के लिए नई गेंदबाजी रणनीति तैयार करनी होगी।

दूसरी ओर इंग्लैंड के कप्तान Ben Stokes का भविष्य भी फिलहाल सवालों के घेरे में है। स्टोक्स और तेज गेंदबाज Gus Atkinson पर टीम कर्फ्यू तोड़कर Chelsea के एक नाइट क्लब जाने का आरोप लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां उनकी रग्बी खिलाड़ी Totoa Auva’a के साथ कथित झड़प भी हुई थी। इस पूरे मामले की जांच England and Wales Cricket Board कर रहा है। वहीं इंग्लैंड क्रिकेट के निदेशक Rob Key ने भी स्टोक्स के भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट गारंटी नहीं दी है। उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here