इंग्लैंड का टूटा सपना, ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास; बेथ मूनी बनीं जीत की नायिका

0

नई दिल्ली : महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड का दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का सपना टूट गया। रविवार (5 जुलाई) को घरेलू सरजमीं पर उसे टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले इंग्लैंड ने अपने घर में खेले गए महिला टी20 विश्व कप के 12 मुकाबलों में 11 जीत दर्ज की थीं, लेकिन मेजबान के रूप में उसे पहली बार हार मिली। ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के विजय अभियान पर विराम लगाया और रिकॉर्ड सातवीं बार महिला टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया तीसरी बार पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच गंवाए बिना चैंपियन बनने में सफल रहा।

ऑस्ट्रेलिया की खिताबी जीत में बेथ मूनी ने एक बार फिर निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने लगातार तीसरे महिला टी20 विश्व कप फाइनल में अर्धशतक जड़कर अपनी टीम की जीत की नींव रखी। इस शानदार प्रदर्शन के साथ मूनी महिला टी20 विश्व कप इतिहास में दो बार ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं। इससे पहले उन्होंने 2020 संस्करण में भी यह सम्मान हासिल किया था। पुरुष टी20 विश्व कप में यह उपलब्धि भारत के विराट कोहली के नाम दर्ज है।

मूनी टी20 वर्ल्ड कर फाइनल (2023 और 2026) में दो बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाली पहली खिलाड़ी हैं। मार्लन सैमुअल्स पुरुषों (2012 और 2016) में दो बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले अकेले खिलाड़ी हैं। मूनी महिला टी20 विश्व कप के एक संस्करण में फाइनल की प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट खिताब जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी बनीं। 2024 में अमेलिया केर भी फाइनल की प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रही थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here