बीच आईपीएल लौट गए थे अंग्रेज खिलाड़ी, अब वर्ल्ड कप में मचाएंगे कोहराम

0

नई दिल्ली: अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत एक जून (भारतीय समय अनुसार दो जून की सुबह) से होने वाली है। टीमें जी-जान से टूर्नामेंट की तैयारी में लगी हुई हैं। जहां कुछ टीमें वॉर्म अप मैच खेल रही हैं वहीं इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें टी20 सीरीज खेल रही थी। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को सीरीज में 2-0 से मात दी जिसके बाद दिग्गज खिलाड़ी नासिर हुसैन बहुत खुश हैं। उन्हें लगता है कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने का फायदा हुआ है।

इंग्लैंड के खिलाड़ी आईपीएल खत्म होने से पहले ही लौट गए थे। टीम के कप्तान जोस बटलर नाम भी शामिल था। प्लेऑफ में पहुंची राजस्थान रॉयल्स की टीम को इसका नुकसान उठाना पड़ा था। टीम फाइनल में जगह नहीं बना पाई थी। हालांकि नासिर को लगता है कि इंग्लैंड को इस लीग से काफी फायदा हुआ है।

नासिर हुसैन ने स्काइ स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, ‘इंग्लैंड की टीम संतुलित है। उन्होंने कई बड़े मैच खेले हैं। हम आईपीएल के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं। हमें सोचना चाहिए कि आईपीएल खेलकर खिलाड़ी बड़े मैचों के लिए तैयार होते हैं। आपको दबाव में और भरे हुए स्टेडियम में खेलने का अनुभव मिलता है जो कि वर्ल्ड कप के लिए अहम है। इसी कारण जो हो सकता था खिलाड़ियों ने वह किया है।’

नासिर ने यह भी कहा कि इंग्लैंड को मुश्किल परिस्थितियों के लिए भी प्लान तैयार रखना होगा। उन्होंने कहा, ‘टीम ने 50 ओवर वर्ल्ड कप में जो प्रदर्शन किया उन्हें अब इसस बेहतर करना होगा। वह काफी उम्मीदों के साथ गए लेकिन उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह इससे उबर नहीं पाए। इसलिए इस बार उन्हें प्लान बी तैयार रखना होगा। बटलर की कप्तानी में टीम को ऐसी परिस्थितियों के लिए तैयार रहना होगा।’ इंग्लैंड कोई वॉर्म अप मैच नहीं खेलने वाला है। वह सीधे वेस्टइंडीज जाएंगे जहां उनको चार जून को ग्रुप स्कॉटलैंड के खिलाफ पहला मैच खेलना है। इसके बाद वह 8 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने उतरेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here