यूरो 2024 क्वालीफायर : पुर्तगाल ने बोस्निया और हर्जेगोविना को 5-0 से हराया

0

साराजेवो.
पुर्तगाल ने सोमवार को यूईएफए यूरो 2024 क्वालीफायर के ग्रुप जे में बोस्निया और हर्जेगोविना (बीआईएच) पर 5-0 से जीत हासिल की। पुर्तगाल के तरफ से स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो, ब्रूनो फर्नांडिस, जोआओ कैंसलो और जोआओ फेलिक्स ने 1-1 गोल किया। पुर्तगाल ने मैच में जोरदार शुरुआत की और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैच के पांचवें मिनट में ही पेनल्टी के जरिये गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मैच के 20वें मिनट में रोनाल्डो ने मैच का अपना दूसरा गोल करते हुए पुर्तगाल की बढ़त 2-0 कर दी।

इसके बाद मैच के 25वें मिनट में ब्रूनो फर्नांडिस ने एक और गोल कर अपनी टीम की बढ़त 3-0 कर दी। इस गोल के सात मिनट बाद जोआओ कैंसलो ने गोल कर पुर्तगाल की बढ़त 4-0 कर दी। मध्यांतर से चार मिनट पहले मैच के 41वें मिनट में जोआओ फेलिक्स ने गोल कर बढ़त 5-0 कर दी। पुर्तगाली टीम मध्यांतर तक 5-0 से आगे रही।

मध्यांतर के बाद दोनों टीमों के बीच काफी बेहतरीन फुटबाॉल का नजारा देखने को मिला, हालांकि दोनों ही टीमें गोल करने में असफल रहीं और पुर्तगाल ने मैच 5-0 से अपने पक्ष में किया। पुर्तगाल अब आठ जीत के साथ ग्रुप में शीर्ष पर है, जबकि बीआईएच पांचवें स्थान पर खिसक गया है, जिससे उसने अगली गर्मियों में जर्मनी में होने वाले टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने का मौका खो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here