नई दिल्ली : FIFA World Cup 2026 का आयोजन 11 जून से 19 जुलाई तक संयुक्त राज्य अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की मेजबानी में होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लेकिन इस टूर्नामेंट से जुड़ी सबसे चौंकाने वाली खबर यह सामने आई है कि भारत में फैंस शायद इसका लाइव प्रसारण नहीं देख पाएंगे। सिर्फ भारत ही नहीं, चीन में भी स्थिति कुछ ऐसी ही बनी हुई है। अब तक किसी भी भारतीय ब्रॉडकास्टर ने टूर्नामेंट के प्रसारण अधिकार खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है, जिससे करोड़ों फुटबॉल फैंस के बीच निराशा का माहौल है।
भारतीय फुटबॉल फैंस को निराश होना पड़ सकता है। रॉयटर्स के मुताबिक भारत में रिलायंस-डिज्नी ज्वॉइंट वेंचर ने 20 मिलियन यूएस डॉलर का प्रपोजल 2026 के फीफा वर्ल्ड कप के लिए दिया था। जबकि फीफा की तरफ से ज्यादा अमाउंट की डिमांड हुई। इस कारण पिछले हफ्ते ही यह डील खारिज हो गई।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में जहां प्रसारण को लेकर फीफा की बात नहीं बन पाई। चीन से बातचीत जारी है और मई के अंत तक इस पर अंतिम फैसला आ सकता है। इसके अलावा अन्य एशियाई देशों में भी फीफा के प्रसारण को लेकर बात नहीं बन पा रही है। थाइलैंड के प्रधानमंत्री को जबरदस्ती इस मामले में कूदना पड़ा है।
हालांकि अधिकारियों ने अपने देश के फैंस को भरोसा दिलाया है कि वे FIFA World Cup 2026 का रोमांच मिस नहीं करेंगे। वहीं National Broadcasting and Telecommunications Commission ने पिछले साल जून में फीफा वर्ल्ड कप को अपनी ‘Must Have’ सूची से हटा दिया था। इसका मतलब यह है कि अब थाईलैंड में वर्ल्ड कप का फ्री-टू-एयर टेलीविजन प्रसारण अनिवार्य नहीं रहेगा।
FIFA World Cup 2022 ने तोड़े थे दर्शकों के सारे रिकॉर्ड
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, FIFA World Cup 2022 के दौरान कतर में खेले गए मुकाबलों को भारत में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। [JioCinema](https://www.jiocinema.com?utm_source=chatgpt.com) पर रिकॉर्ड 110 मिलियन दर्शकों ने टूर्नामेंट देखा था। पिछली बार जियो सिनेमा ने फीफा वर्ल्ड कप का फ्री टेलीकास्ट किया था और यही वजह रही कि डिजिटल व्यूअरशिप ने पहली बार टीवी टीआरपी को पीछे छोड़ दिया था। ऐसे में अगर इस बार भारतीय फैंस को FIFA World Cup 2026 का प्रसारण देखने को नहीं मिलता, तो यह उनके लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। खास बात यह भी है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी जैसे दिग्गजों का यह आखिरी फीफा वर्ल्ड कप भी हो सकता है।


