टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक: ऋषभ पंत नंबर-1 भारतीय

0

नई दिल्ली : टी20 और वनडे क्रिकेट की धूम के बीच इन दिनों टेस्ट क्रिकेट भी सुर्खियों में है। भारतीय टीम 15 अगस्त 2026 से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली है, जिसके चलते टेस्ट क्रिकेट से जुड़े रिकॉर्ड एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इन्हीं में से एक खास रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का है। इस रिकॉर्ड की सूची में भारतीय बल्लेबाज फिलहाल काफी पीछे हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक इस मामले में सबसे आगे हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बेहद कम गेंदों में अर्धशतक जड़कर यह खास रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

वहीं भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो भारत के लिए सबसे तेज टेस्ट फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं। वहीं दुनियाभर के टॉप 20 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में सिर्फ दो भारतीयों के ही नाम हैं। ऋषभ पंत के अलावा एक नाम इस लिस्ट में भारत के दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव का। इन दोनों के अलावा टॉप 20 की इस लिस्ट में भारत की तरफ से कोई भी जगह नहीं बना पाया है।

खास बात यह है कि ऋषभ पंत का नाम इस टॉप-20 सूची में दो बार शामिल है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक बार 28 गेंदों और दूसरी बार 29 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। वहीं भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने 30 गेंदों में पचासा पूरा किया था। इस सूची में शीर्ष पर पाकिस्तान के मिस्बाह-उल-हक हैं, जिन्होंने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में महज 21 गेंदों में अर्धशतक लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया था। टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजी के मौजूदा दौर और ‘बैजबॉल’ जैसी रणनीतियों के चर्चित होने के बावजूद मिस्बाह का यह रिकॉर्ड अब तक कायम है।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के टॉप 20 बल्लेबाज
गेंदें खिलाड़ी मैच स्थान वर्ष
21 मिस्बाह-उल-हक पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया अबू धाबी 2014
23 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान सिडनी 2017
24 जैक्स कैलिस दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे केपटाउन 2005
24 बेन स्टोक्स इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज बर्मिंघम 2024
25 शेन शिलिंगफोर्ड वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड किंग्स्टन 2014
26 शाहिद अफरीदी पाकिस्तान बनाम भारत बेंगलुरु 2005
26 मोहम्मद अशरफुल बांग्लादेश बनाम भारत मीरपुर 2007
26 डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज पोर्ट एलिजाबेथ 2014
27 यूसुफ योहाना पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका केपटाउन 2003
28 फोफी विलियम्स वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड ब्रिजटाउन 1948
28 इयान बॉथम इंग्लैंड बनाम भारत दिल्ली 1981
28 क्रिस गेल वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड पोर्ट ऑफ स्पेन 2014
28 कोलिन डी ग्रैंडहोम न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका क्राइस्टचर्च 2018
28 ऋषभ पंत भारत बनाम श्रीलंका बेंगलुरु 2022
29 ब्रूस यार्डली ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज ब्रिजटाउन 1978
29 टिम साउदी न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड नेपियर 2008
29 ऋषभ पंत भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी 2025
30 कपिल देव भारत बनाम पाकिस्तान कराची 1982
30 विवियन रिचर्ड्स वेस्टइंडीज बनाम भारत किंग्स्टन 1983
30 तिलकरत्ने दिलशान श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड गॉल 2009

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here