31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

एफसीआई एमपी अंतर-जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, मंडल कार्यालय भोपाल ने जीती ट्रॉफी

नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स, भोपाल। क्षेत्रीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रोत्साहन समिति (RSCPC) के तत्वावधान में भारतीय खाद्य निगम मध्यप्रदेश क्षेत्र का अंतर-जिला क्रिकेट टूर्नामेंट 18 से 20 फरवरी तक फेथ क्रिकेट क्लब, रातीबड़ ग्राउंड पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। टूर्नामेंट का आयोजन एफसीआई मध्यप्रदेश की महाप्रबंधक एवं समिति की अध्यक्ष श्रीमती सूफिया फारूकी वली (आईएएस) तथा उपाध्यक्ष उप महाप्रबंधक श्री संजीव कुमार कौशिक के मार्गदर्शन में किया गया। टूर्नामेंट में एफसीआई मध्यप्रदेश क्षेत्र की कुल 08 टीमों ने भाग लिया। टीमों को 04-04 के आधार पर पूल ‘A’ और पूल ‘B’ में विभाजित किया गया। लीग मुकाबलों के बाद शीर्ष प्रदर्शन करने वाली टीमों ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला क्षेत्रीय कार्यालय – भोपाल और मंडल कार्यालय – भोपाल के बीच खेला गया। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान पर खेला गया यह मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा और मैच का फैसला दूसरी अंतिम गेंद पर हुआ। निर्णायक क्षणों में शानदार संयम और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मंडल कार्यालय – भोपाल ने जीत दर्ज कर वर्ष 2025–26 की अंतर-जिला क्रिकेट ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबले के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में इरशाद वली, आईजी एसएएफ उपस्थित रहे।

व्यक्तिगत पुरस्कारों में भी दिखी चमक

फाइनल मैच में सोमांश मुदलियार की ताबड़तोड़ और मैच जिताऊ पारी के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए गए—

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: प्रणव सील

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: विक्रम सिंह

सर्वश्रेष्ठ फील्डर: व्योमेश ओझा

मैन ऑफ द सीरीज: सोमांश मुदलियार

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles