लिबर्विन इंडिया चैंपियंस कप में कमल उपविजेता, 140 के हाईएस्ट ब्रेक से छोड़ी छाप

0

नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स, भोपाल। बेंगलुरु में आयोजित लिबर्विन इंडिया चैंपियंस कप स्नूकर टूर्नामेंट में भोपाल के कमल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया। खिताबी मुकाबले में उन्हें भारत के दिग्गज क्यू-स्पोर्ट्स खिलाड़ी पंकज अडवाणी से 3–6 से पराजय का सामना करना पड़ा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के शीर्ष 16 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान कमल ने निरंतर आक्रामक और संतुलित खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का सबसे बड़ा 140 पॉइंट का ब्रेक कमल के नाम रहा, जो उनके टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में शामिल रहा। ग्रुप मुकाबलों में कमल ने मुद्दासीर (जम्मू-कश्मीर) को 5–1, कार्तिक बी (कर्नाटक) को कड़े संघर्ष में 5–4 और लक्मण रावत (महाराष्ट्र) को 5–3 से हराया। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने दिल्ली के मनन चंद्रा को 5–3 से पराजित किया, इस मैच में भी कमल ने 140 पॉइंट का शानदार ब्रेक लगाया। सेमीफाइनल में कमल ने बंगाल के सोरव कोठरी को 5–4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में भी कमल ने 88 और 87 पॉइंट के दो उम्दा ब्रेक लगाए, लेकिन निर्णायक फ्रेम में बाज़ी उनके हाथ से निकल गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here