FIFA WC: पुर्तगाल टीम में मचा घमासान! रोनाल्डो फैंस के निशाने पर आया एक और खिलाड़ी

0

नई दिल्ली: FIFA World Cup 2026 में Portugal national football team और DR Congo national football team के बीच 1-1 से ड्रॉ के बाद टीम से ज्यादा चर्चा मैदान के बाहर दिए गए एक बयान को लेकर हो रही है।

मीडिया रिपोट के अनुसार पुर्तगाल के युवा स्टार João Neves ने कप्तान Cristiano Ronaldo को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है। कई फैंस ने इसे रोनाल्डो का अपमान माना और जमकर नाराज़गी जताई, जबकि टीम मैनेजमेंट और कोचिंग स्टाफ का कहना है कि नेवेस के बयान को गलत तरीके से समझा गया है इस घटना के बाद पुर्तगाल कैंप में माहौल थोड़ा गरम जरूर हुआ है, लेकिन टीम के भीतर आधिकारिक तौर पर किसी बड़े विवाद की पुष्टि नहीं की गई है।

डीआर कांगो के खिलाफ मुकाबले में पुर्तगाल की ओर से सबसे चमकदार प्रदर्शन जोआओ नेवेस का रहा। 21 वर्षीय मिडफील्डर ने मैच के छठे मिनट में शानदार हेडर लगाकर टीम को बढ़त दिलाई। पेड्रो नेटो के सटीक क्रॉस पर नेवेस ने गेंद को दूर कोने में पहुंचाकर अपना चौथा अंतरराष्ट्रीय गोल दागा। इस गोल के साथ वह फीफा विश्वकप इतिहास में गोल करने वाले पुर्तगाल के तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उनसे आगे केवल क्रिस्टियानो रोनाल्डो और गोंकालो रामोस हैं। रोनाल्डो ने 2006 विश्वकप में 21 वर्ष और 132 दिन की उम्र में गोल किया था, जबकि रामोस ने 2022 विश्वकप में 21 वर्ष और 169 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।

शानदार शुरुआत के बावजूद पुर्तगाल जीत दर्ज नहीं कर सका। डीआर कांगो के योआने विस्सा ने बराबरी का गोल कर मुकाबले को 1-1 से समाप्त कराया। इस नतीजे ने पुर्तगाल को निराश किया, क्योंकि टीम टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ करना चाहती थी। वहीं अंडरडॉग मानी जा रही डीआर कांगो की टीम के लिए यह परिणाम किसी जीत से कम नहीं था।

मीडिया रिपोट के अनुसार, मैच के बाद जब नेवेस से क्रिस्टियानो रोनाल्डो की भूमिका को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि क्रिस्टियानो ने हमारे लिए, राष्ट्रीय टीम के लिए और फुटबॉल की दुनिया के लिए क्या किया है। लेकिन इस समय वह और हम सभी जानते हैं कि वह अलग नहीं हैं। वह यहां टीम की मदद करने वाले सिर्फ एक खिलाड़ी हैं। वह दूसरों से अलग नहीं हैं। वह भी हमारी तरह योगदान देने के लिए यहां हैं। मीडिया रिपोट के अनुसार उन्होंने बहुत अच्छा खेला और मुझे लगता है कि पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।’

मीडिया रिपोट के अनुसार, नेवेस के बयान में ‘वह सिर्फ एक खिलाड़ी हैं’ वाली चीज को अलग करके सोशल मीडिया पर खूब साझा किया गया। इसके बाद रोनाल्डो के लाखों प्रशंसकों ने युवा खिलाड़ी की आलोचना शुरू कर दी। कई लोगों का कहना था कि पांच बार के बैलन डी’ओर विजेता और पुर्तगाल के महानतम खिलाड़ी को सिर्फ एक खिलाड़ी कहना उनके योगदान को कम करके आंकने जैसा है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार नेवेस के सोशल मीडिया अकाउंट पर हजारों टिप्पणियां आईं, जिनमें कई आलोचनात्मक थीं। इसके अलावा उनकी गर्लफ्रेंड मैडेलेना अरागाओ को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। अरागाओ की इंस्टाग्राम तस्वीरों पर खूब कमेंट आ रहे हैं, जिसमें फैंस नफरत जाहिर कर रहे हैं।

विवाद बढ़ने के बाद पुर्तगाल के मुख्य कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने नेवेस का बचाव किया। मीडिया रिपोट के अनुसार मार्टिनेज ने कहा, ‘मुझे लगता है कि उस बयान को आसानी से गलत समझा जा सकता है। इस टीम में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की स्थिति को कम नहीं आंका जा सकता। हम फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में से एक की बात कर रहे हैं। उन्होंने सब कुछ हासिल किया है। उन्होंने पुर्तगाल के लिए किसी भी खिलाड़ी से ज्यादा गोल किए हैं, अनगिनत रिकॉर्ड बनाए हैं और आज भी अपने देश के लिए लड़ रहे हैं।’ कोच के इस बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया कि टीम प्रबंधन नेवेस की टिप्पणी को रोनाल्डो के खिलाफ नहीं मानता।

मीडिया रिपोट के अनुसार, 40 वर्ष की उम्र में भी रोनाल्डो पुर्तगाल की उम्मीदों का केंद्र बने हुए हैं। हालांकि डीआर कांगो के खिलाफ वह गोल नहीं कर सके, लेकिन टीम में उनका प्रभाव अभी भी बरकरार है। विश्वकप 2026 संभवतः उनके करियर का आखिरी विश्वकप हो सकता है और ऐसे में हर मुकाबला उनके लिए विशेष महत्व रखता है। पुर्तगाली प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले मैचों में रोनाल्डो गोलों का खाता खोलेंगे और टीम को नॉकआउट चरण तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here