फीफा वर्ल्ड कप की ‘जाइंट किलर’ केप वर्दे भारत में खेलेगी मैच, जानें पूरा शेड्यूल

0

नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 में अपने दमदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाली केप वर्दे की टीम भारत दौरे पर आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय फुटबॉल फैंस को सितंबर-अक्टूबर के दौरान केप वर्दे के खिलाफ मुकाबला देखने को मिल सकता है। प्रस्तावित मैच 30 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच खेले जाने की संभावना है। हालांकि, मुकाबले की तारीख और आयोजन स्थल को लेकर अंतिम पुष्टि का इंतजार है।

हालांकि, मुकाबले की तारीख और आयोजन स्थल को लेकर बातचीत अभी जारी है. इस मामले से जुड़े सूत्र ने बताया कि केप वर्दे के खिलाफ मुकाबला कोलकाता में तीन अक्टूबर को होने वाले भारत के बहुप्रतीक्षित ब्राजील के खिलाफ मैत्री मैच से पहले या बाद में खेला जा सकता है.

ग्रुप स्टेज में अजेय रही थी केप वर्दे, एक भी मैच में नहीं मिली हार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, “बातचीत चल रही है, लेकिन अभी इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है. भारत के 30 सितंबर से छह अक्टूबर के बीच केप वर्दे की मेजबानी करने की संभावना काफी अधिक है. आधिकारिक रूप से मुकाबला तय होने के बाद ही तारीख और स्थल का फैसला होगा. तैयारियां और विचार-विमर्श जारी हैं. उम्मीद है कि जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा.’’ विश्व रैंकिंग में 64वें स्थान पर काबिज केप वर्दे ने 2026 विश्व कप में अपने शानदार डेब्यू से दुनिया का ध्यान आकर्षित किया था.

अफ्रीकी टीम केप वर्दे ने फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक भी मुकाबला नहीं गंवाया और अंतिम 32 में जगह बनाई। टूर्नामेंट में पहली बार हिस्सा ले रही इस टीम ने अपने दमदार खेल से सभी को प्रभावित किया। केप वर्दे ने ग्रुप चरण में बाद में विश्व चैंपियन बनी स्पेन की टीम को भी बराबरी पर रोककर अपनी क्षमता साबित की। यह केप वर्दे का पहला विश्व कप था और इसके साथ ही वह विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाला सबसे छोटा देश तथा आइसलैंड के बाद दूसरा सबसे कम आबादी वाला देश बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here