FIFA World Cup Qualifier: विश्व कप क्वालिफायर में अर्जेंटीना की कमान संभालेंगे मेसी

0

नई दिल्ली: अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने उरूग्वे और ब्राजील के खिलाफ दक्षिण अमेरिका विश्व कप फुटबॉल क्वालीफाइंग मैचों के लिसे लियोनेल मेसी की अगुआई में 33 खिलाड़ियों की प्रारंभिक टीम चुनी है। टीम में अंडर 21 स्ट्राइकर क्लाउडियो इचेवेरी को भी शामिल किया गया है जो हाल ही में मैनचेस्टर सिटी से जुड़े हैं। इनके अलवा निकोलस पाज, बेंजामिन डोमिनगेज और सैंटियागो कास्ट्रो भी टीम में हैं जो 21 वर्ष से कम उम्र के हैं। अर्जेंटीना 12 मैचों में 25 अंक लेकर शीर्ष पर है, जबकि उरूग्वे के 20 अंक हैं। पहला मैच मोंटेवीडियो में 21 मार्च को खेला जायेगा । इसके चार दिन बाद विश्व कप विजेता अर्जेंटीना टीम ब्यूनस आयर्स में ब्राजील से खेलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here