FIFA World Cup: ट्यूनीशिया ने किया विश्व कप के लिए क्वालिफाई, सातवीं बार खेलेगा टूर्नामेंट

0

नई दिल्ली: मोहम्मद अली बेन रोमधाने के इंजरी टाइम के चौथे मिनट में किए गए निर्णायक गोल की बदौलत ट्यूनीशिया ने इक्वेटोरियल गिनी को 1-0 से हराकर फुटबॉल विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर लिया। इस जीत के साथ ट्यूनीशिया ने टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की की। ट्यूनीशिया ने अगले साल उत्तरी अमेरिका में होने वाले फुटबॉल विश्व कप में जगह पक्की कर ली है।

उसे दो मैच शेष रहते ही क्वालिफिकेशन के लिए जरूरी जीत मिल गई। ग्रुप एच में ट्यूनीशिया 8 मैचों में 22 अंकों के साथ शीर्ष पर है और दूसरे स्थान पर मौजूद नामीबिया से 10 अंक आगे है। उल्लेखनीय है कि क्वालीफाइंग अभियान में ट्यूनीशिया ने अब तक एक भी गोल नहीं खाया है। यह उसका कुल सातवां और लगातार तीसरा विश्व कप होगा। हालांकि, पिछली दो विश्व कप प्रतियोगिताओं—2018 और 2022—में टीम ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here