भोपाल। विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में आयोजित बीडीसीए अंडर 14 कैलाश प्रसून सारंग स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा। फाइनल में संजय गुप्ता क्रिकेट अकादमी और विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के मध्य मैच होगा। टूर्नामेंट का समापन पर पुरस्कार वितरण खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग करेंगे।
विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में आयोजित कैलाश प्रसन्न सारंग स्मृति बीडीसी अंडर 14 डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट मे आज अरेरा क्रिकेट अकादमी और संजय गुप्ता क्रिकेट अकादमी के मध्य मैच खेला गया। टॉस संजय गुप्ता क्रिकेट अकादमी ने जीत का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया निर्धारित ओवरों में 117 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
संजय गुप्ता क्रिकेट अकादमी से बल्लेबाजी करते हुए चंद्रेश ने 31 रन और अर्णव भंडारी की 17 रनों का योगदान दिया हरेला की ओर से गेंदबाजी करते हुए मार्तण्ड ने तीन और तेजस सिंह ने तीन विकेट लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी हर क्रिकेट अकादमी की टीम बनाकर 113 रन बना कर आल आउट हो गई अरेरा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए युवराज ने 40 रन और आराध्या तिवारी ने 14 रनों का योगदान दिया संजय गुप्ता क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए वीर प्रताप ने 4 विकेट चंद्रेश और वेदांत ने दो-दो विकेट लिए वीर प्रताप को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।


