22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

जानिए मुंबई, गुजरात, दिल्ली और यूपी प्लेऑफ में जगह कैसे बना सकती हैं, ये है पूरा गणित

नई दिल्ली : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुरुवार, 29 जनवरी को वडोदरा में विमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के लीग स्टेज के 18वें मुकाबले में यूपी वॉरियर्स (UPW) को आठ विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। यह आरसीबी का लीग स्टेज का आखिरी मैच था, और ग्रुप टॉप पर रहते हुए वे सीधे फाइनल में पहुंची। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम ने आठ मैचों में छह जीत दर्ज की, और किसी भी अन्य टीम के लिए उनके 12 अंकों की बराबरी करना संभव नहीं था।

लीग स्टेज में दो मैच शेष रहते हुए चार टीमें—गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स—अब भी प्लेऑफ की रेस में शामिल हैं। मुंबई इंडियंस शुक्रवार (30 जनवरी) को गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेलेंगे, जबकि यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स रविवार (1 फरवरी) को आमने-सामने होंगी। महत्वपूर्ण बात यह है कि लीग में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर मुकाबला खेलेंगी, जिसका विजेता फाइनल में आरसीबी से टकराएगा।

गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है
  • गुजरात जायंट्स – अगर मुंबई इंडियंस को गुजरात जायंट्स हरा देती है तो वह क्वालिफाई कर जाएगी। अगर मुंबई इंडियंस से गुजरात जायंट्स से हार जाती है तो वह उम्मीद करेगी कि दिल्ली कैपिटल्स को यूपी वॉरियर्स हरा दे।
  • मुंबई इंडियंस – अगर गुजरात जायंट्स को मुंबई इंडियंस को हरा देती है तो वे क्वालिफाई कर जाएगी। अगर वब हार जाती है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि यूपी वॉरियर्स से दिल्ली कैपिटल्स हार जाए, लेकिन बहुत बड़े अंतर से नहीं।
  • दिल्ली कैपिटल्स – दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को हरा दिया तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी फिर मुंबई इंडियंस-गुजरात जायंट्स मैच का नतीजा कुछ भी हो। अगर वह हार जाती है, तो वह बाहर हो जाएगी।
  • यूपी वॉरियर्स – यूपी वॉरियर्स को दिल्ली कैपिटल्स को बड़े अंतर से हराना होगा और उम्मीद करनी होगी कि उनका नेट रनरेट कम से कम दो टीमें से अच्छी हो जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles