22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

पहली अंडर-13 समर लीग : केडीपीएस ने जीता क्रिकेट खिताब

भोपाल। प्लेयर ऑफ द मैच प्रियांशु (तीन विकेट) की हैट्रिक की मदद से मेजबान केडीपीएस ने पहली अंडर-13 समर क्रिकेट लीग का खिताब जीत लिया है। उसने भोपाल क्रिकेट अकादमी ब्लू को दस विकेट से हराया। केडीपीएस मैदान पर मेजबान टीम ने पहले तो भोपाल क्रिकेट अकादमी ब्लू को मात्र 43 रनों पर समेटा। फिर जीत के लिए जरूरी रन 2.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के बना लिए। उसकी ओर से सलामी बल्लेबाज अलीशान ने नाबाद 41 रनों की पारी खेली। जबकि दूसरे छोर से सक्षम ने एक रन बनाया। गेंदबाजी करते हुए अलीशान ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। भोपाल क्रिकेट अकादमी ब्लू के लिए आदित्य ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। शेष बल्लेबाज दस के आंकड़े को भी पार नहीं कर सके। मुकाबले के बाद केडीपीएस के प्रिंसिपल चैतन्य सक्सेना ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस दौरान आयोजन सचिव सागर रायकवार, कपिल कुशवाह, गौरव और अंपायर राजाराम मौजूद रहे।
ये रहे सर्वश्रेष्ठ
बल्लेबाज : कुशाग्र : भोपाल क्रिकेट अकादमी रेड
गेंदबाज : लक्ष्य गुप्ता : भोपाल क्रिकेट अकादमी ब्लू
अपकमिंग प्लेयर : आदित्य वर्मा : मदन महाराज अकादमी
इमर्जिंग प्लेयर : प्रेरणा ठाकुर : मदन महाराज अकादमी (गर्ल्स)
मैन ऑफ द टूर्नामेंट : आलीशान अली : कमला देवी स्कूल
मैन ऑफ द फाइनल : प्रियांशु : कमला देवी स्कूल

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles