भोपाल: प्रथम वूमेनस टी 20 क्रिकेट प्रीमियर लीग में आज दो मैच खेले गए जिसमें चंबल स्पार्टन और नर्मदा फाल्कन अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में पहुंचे।
पठान क्रिकेट अकादमी में खेले जा रहे टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में आज चंबल स्पार्टन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। चंबल स्पार्टन ने 20 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाए। चंबल स्पार्टन की ओर से प्रीति यादव ने कप्तानी पारी खेलते हुए सर्वाधिक 35 रन तथा वैष्णवी ने 24 रनों का योगदान दिया। बेतवा टाइटंस की ओर से शिवानी ने सर्वाधिक 4 विकेट और स्वाति ने 3 विकेट लिए। जवाब में बेतवा टाइटंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 101 रन ही बना पाई और इस तरह चंबल स्पार्टन में यह मुकाबला रोमांचक तरीके से तीन रनों से जीत लिया। बेतवा टाइटंस की ओर से सौमिया अली ने सर्वाधिक 36 तथा खुशी यादव ने 26 रनों का योगदान दिया। चंबल स्पार्टन की ओर से वैष्णवी ने दो विकेट तथा प्रीति यादव और शिवानी ने 1-1 विकेट चटकाए। चंबल स्पार्टन की कप्तान प्रीति यादव को उनकी कप्तानी पारी 35 रन तथा 1 विकेट के लिए रिलायंस प्लेयर ऑफ द मैच अंजना गुप्ता राष्ट्रपति अवार्डी लेखिका द्वारा प्रदान किया गया।
दिन का दूसरा मैच नर्मदा फाल्कन और सिंध मेवरिक के बीच खेला गया। नर्मदा फाल्कन ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। नर्मदा फॉल्कंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 109 रनों का स्कोर बनाया। नर्मदा फाल्कन की ओर से कप्तान निकिता सिंह ने कप्तानी पारी खेलते हुए 49 गेंद में 52 रन बनाए उनका साथ देते हुए ऋषिता परिहार ने भी 25 रनों का योगदान दिया । सिंध मेवरिक की ओर से तनिष्का सेन ने हैट्रिक लेते हुए तीन विकेट चटकाए इस तरह तनिष्का सेन ने टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक ली। 110 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंध मेवरिक की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर मात्र 86 रन ही बना पाई। इस तरह नर्मदा फाल्कन ने यह मैच 23 रनों से जीता। नर्मदा फाल्कन की ओर से ऋषिता परिहार ने 2 विकेट तथा मुस्कान, रिया, पलक और ऋषिका ने 1-1 विकेट चटकाए। निकिता सिंह को उनकी कप्तानी पारी 52 रनों के लिए रिलायंस प्लेयर ऑफ द मैच प्रवीण नापित प्रदेश प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदान किया गया। इस जीत के साथ अंक तालिक में प्रथम स्थान हासिल करते हुए नर्मदा फाल्कन ने फाइनल में अपनी जगह बनाई। कल का सेमी फाइनल अंक तालिका की सेकंड तथा थर्ड टीमों चंबल स्पार्टन और सिंध मेवरिक के मध्य खेला जाएगा।


